Hisar Hansi News: Haryana Police Action in criminal
अवैध हथियार व कारतूस मामले में तीसरा आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर, 5 कारतूस बरामद
Hisar Hansi News : सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने अवैध हथियार देशी कट्टा व 18 रौन्द मामले में तीसरे आरोपी सुभाष उर्फ भाषा पुत्र जोगीराम निवासी सिसाय बोलान को 5 रौंद सहित प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है।
सीआईए स्टाफ हांसी में तैनात एएसआई रवि ने बताया कि गत दिनो पहले आरोपी ने ने एक देशी कट्टा व 13 रौंद राजेंद्र उर्फ मिढ़ा निवासी सिसाय बोलान को व 5 रौन्द एक अपचारी बालक को दिए थे। सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से 5 कारतूस को बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया है।
इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अपचारी बालक को जुवेनाइल कोर्ट के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया। आरोपी को बाद प्रोडक्शन वारंट न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पुछताछ की जावेगी।
कोथ कलां से 25 लीटर लाहान सहित एक गिरफ्तार

Narnaund News: पुलिस चौकी मिर्चपुर ने 25 लीटर लाहान सहित कोथ कलां गांव में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नारनौंद थाना में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस चौकी मिर्चपुर प्रभारी सब इंस्पेक्टर जयसिंह ने बताया कि पुलिस चौकी को गश्त पड़ताल दौरान गुप्त सुचना मिली थी एक व्यक्ति गांव कोथ में अपने खेत में अवैध लाहान दबाए हुए है अगर फौरी तौर पर चैकिंग की जावे तो मिल सकता है। पुलिस ने सुचना अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंच कर गांव कोथ निवासी विरेन्द्र पुत्र मांगेराम के खेत की तलाशी ली।
मिर्चपुर चौकी पुलिस ने तलाशी के दौरान खेत में बने कमरे से 25 लीटर लाहान बरामद हुआ। लाहान को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना नारनौंद में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने विरेन्द्र पुत्र मांगेराम निवासी कोथ कलां को गिरफ्तार किया है।
मोबाइल फोन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Hisar City News Today : HTM थाना पुलिस ने एक कॉलोनी के मकान से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए इस मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चोर के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
महावीर कॉलोनी हिसार स्थित मकान से मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा 2 मोबाइल फोन बरामद किए है। मुख्य सिपाही जोगिंदर सिंह ने बताया कि थाना HTM में महावीर कॉलोनी निवासी प्रेम ने उसके घर से 3 दिसंबर 2025 को रात को तीन मोबाइल फोन चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 क्वार्टर रोड निवासी सूरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा 2 मोबाइल बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विकास नगर हांसी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Hansi City News : थाना शहर हांसी पुलिस ने विकास नगर स्थित घर से चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को दो साल बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
थाना शहर हांसी में तैनात एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वर्ष 2023 माह मई में विकास नगर हांसी निवासी उदय के घर से से इन्वेटर, बैटरी व घर का सामान चोरी कर लिया था। हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बादल उर्फ मिडा पुत्र महाबीर निवासी चार कुतूब गेट हांसी हाल खरी पुल जीन्द को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया।