---Advertisement---

हत्या या आत्महत्या: हांसी नहर किनारे मिला महिला का शव; शव के पास शराब की बोतल व फोन मिला, Hansi News

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Umra Road Nahar Dead Body Found in Hansi

Hansi News : हांसी में बुधवार को नहर किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला के शव के पास शराब की बोतल और मोबाइल फोन मिला है। महिला की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है पुलिस इसकी जांच करने में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उमरा रोड़ पर नहर किनारे मिला शव 

बुधवार को हिसार के हांसी के उमरा रोड़ पर स्थित नहर किनारे एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर सिटी थाना पुलिस प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का बारीक किस निरीक्षण करने के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।

मृतक महिला के शव के पास मिली शराब की बोतल और मोबाइल फोन 

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि मृतक महिला के शव पास शराब की बोतल और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। वहीं मृतक महिला के मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल की मौर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है कि महिला ने आत्महत्या की है या किसी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है।

 

पुलिस जांच में मृतक महिला की पहचान ममता पत्नी अशोक कुमार के रूप में हुई है। ममता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाली थी और वह पिछले कुछ समय से अपने पति और चार बच्चों के साथ हांसी के प्रेम नगर में किराए के मकान में रहती थी। परिजनों का कहना है कि ममता मंगलवार को अज्ञात परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी और परिजन उसकी तलाश करने में लगे हुए थे।

 

मथुरा की ममता नशे की थी आदि 

परिजनों का कहना है कि ममता नशा करने की आदि थी। वह उमरा रोड़ पर नहर किनारे कैसे पहुंचे उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है और उसकी मौत शराब पीने की वजह से हुई है या किसी जहरीला पदार्थ निकलने से हुई है इसके बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस फिलहाल अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

 

मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां नशा करती थी और दिन भर इधर-उधर भटकती रहती थी। उनके पिता अशोक कुमार जींद रोड पर स्थित एक साबुन फैक्ट्री में काम करता है और वह काम के सिलसिले में अधिकतर घर से बाहर ही रहता है।

 

मृतक की बेटी ने बताया कि जब उसकी मां देर शाम तक घर नहीं आई तो उन्होंने उसके पास फोन किया तो वह बार-बार अलग-अलग लोकेशन बताती रही। रात को उसकी मां ने नहर किनारे की लोकेशन बताई थी। वह अपनी बहनों के साथ अपनी मां की तलाश के लिए उमरा रोड़ पर नहर की पटरी पर गई थी। लेकिन उसकी मां का मोबाइल फोन साइज वाइब्रेट मोड में था और अंधेरा होने के कारण वह उसे देख नहीं पाई। लेकिन मंगलवार की सुबह जहां की लोकेशन बताई थी उसी जगह पर उसकी मां का शव मिला है।

 

इस संबंध में हांसी सिटी थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि मंगलवार की सुबह किसी ने डायलॉग दोबारा पुलिस को महिला के शव पड़ा होने की सूचना दी थी। कंट्रोल रूम से सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। मृतक के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं और ना ही घटनास्थल पर संघर्ष के सबूत मिले। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer