---Advertisement---

रोहतक में बदमाश मोहित उर्फ बाबा का एनकाउंटर: दीपक नांदल गैंग का सक्रिय गुर्गा, करनाल में फायरिंग का आरोप – Rohtak Encounter

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Rohtak encounter in gangster Mohit

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Rohtak Encounter : रोहतक जिले के आईएमटी सेक्टर 30 स्थित खरावड़ के पास बुधवार को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई और बदमाश को गोली लग गई। पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश को घायल अवस्था में पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा काबू किया गया बदमाश कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल का सक्रिय गुर्गा है। जो विदेश में रहकर अपनी गैंग को चल रहा है। ‌

रोहतक आईएमटी सेक्टर 30 में बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ 

दीपक नांदल गैंग का सक्रिय गुर्गा मोहित उर्फ बाबा किसी वारदात को अंजाम देने के लिए रोहतक जिले के खरावड़ गांव के पास आईएमटी क्षेत्र के सेक्टर 30 में घूम रहा था कि इसकी सूचना पुलिस को लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

 

रोहतक पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उस पर तीन राउंड फायरिंग किए। जिनमें से एक गोली उसके पांव में लग गई। गोली लगता है बदमाश जमीन पर गिर गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

 

 

गोली लगने से घायल हुए बदमाश को उपचार के लिए पुलिस टीम ने तुरंत थी रोहतक की जाएगी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मुठभेड़ में काबू किए गए बदमाश की पहचान सोनीपत जिले के गांव कथुरा निवासी मोहित उर्फ बाबा पुत्र जय भगवान के रूप में हुई है।

अल्फा सिटी करनाल में फायरिंग का आरोप 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित उर्फ बाबा पर करीब 8 अपराधी के मामले दर्ज हैं और वह बोहर के रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल की गैंग में एक सक्रिय गुर्गा है। हाल ही में इस बदमाश में उन 29 अक्टूबर 2025 को करनाल की अल्फा सिटी के एक दफ्तर में करीब 50 राउंड फायरिंग किए थे और इस वारदात में उसके साथ उसके अन्य साथी भी शामिल थे। लेकिन यह बदमाश इतना शातिर है कि पुलिस को हर बार चकमा देकर भाग निकलता था।

 

रोहतक के आईएमटी थाना पुलिस को बुधवार के शाम को सूचना मिली थी कि मोहित उर्फ बाबा बदमाश खरावड़ गांव के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने शाम को करीब 7:45 बजे बदमाश मोहित उर्फ बाबा को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, दो खाली खोल और एक बाइक बरामद की है।

 

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बदमाश मोहित उर्फ बाबा पर लूट, हत्या प्रयास, अपहरण, फायरिंग करने अवैध हथियारों की तस्करी करने सहित करीब 8 मामले अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं। ‌जिनमें से कुछ मामलों में सजा भी कट चुका है।

 

इस संबंध में रोहतक एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश आईएमटी क्षेत्र में घूम रहा है। एवीटी स्टाफ टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर सरेंडर करने के लिए कहा तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और उसे काबू कर लिया गया है। गोली लगने से घायल हुए बदमाश को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बदमाश पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह काफी समय से फरार चल रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer