Hisar Hansi Road Accident: Hisar airport Bus car Takkar
Hisar Hansi Road Accident : हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम को हिसार एयरपोर्ट के पास हादसा हो गया। हिसार से हांसी की तरफ आ रही बस की कार से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है केवल कार के पीछे का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो की एक बस हिसार से चलकर हांसी की तरफ बाईपास होते हुए आ रही थी कि जब बस बरवाला चुंगी से एयरपोर्ट की तरफ आगे बढ़ी तो एयरपोर्ट के पास बस की कार से टक्कर हो गई। बस ने फोर्ड फिगो कार को पीछे से टक्कर मारी जिसके कारण कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक और चालक ने बताया कि बस अपनी रूटीन की स्पीड से चल रही थी और हिसार एयरपोर्ट के पास फोर्ड फिगो कार को महिला ड्राइव कर रही थी। कार के आगे ट्रैक्टर चल रहा था कि महिला ने बिना कुछ आगे पीछे देख ही ब्रेक लगा दिए। गनीमत ये रही कि बस की स्पीड कम थी और ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। जब बस चालक ने कार से बचने के प्रयास में कट मारर तो बस सड़क से नीचे उतर गई और बस का कुछ हिस्सा कार से टच हो गया।

वहीं कार के मालिक महेंद्र ने बताया कि उसके परिवार की महिलाएं खरीदारी करने के लिए शहर आई थी। महिलाएं गाड़ी को ठीक तरह से अपने साइड में चल रही थी लेकिन बस का ड्राइवर अपनी बस को लापरवाही और तेज स्पीड से चलारहा था। यह हादसा बस साल किला प्रवाही के कारण हुआ है और उनकी गाड़ी में काफी नुकसान हुआ है। वह इसकी लिखित शिकायत पुलिस में देंगे ताकि बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।