Verification: eefe237ed2c24d7f

क्रिसमस पर चर्च के बाहर हनुमान चालीसा पाठ : हिंदू संगठनों के ऐलान से शहर में तनाव, कहां तक उचित?, Latest News Hisar

0 minutes, 7 seconds Read

Latest News Hisar Christmas Day Hanuman chalisa paath

Latest News Hisar : हरियाणा के हिसार में क्रिसमस के त्योहार पर 160 साल पुराने चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ का बजरंग दल के ऐलान से शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। चर्च में क्रिसमस की तैयारी पूरी कर ली गई तो बजरंग दल ने चर्च के सामने हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान कर दिया। Hisar City में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुत्र प्रबंध कर लिए हैं लेकिन यह स्थिति आने वाले समय में बहुत ही भयावह हो सकती है।

 

भारत हिंदुओं का ही नहीं बल्कि इसमें अनेक धर्म के लोग अपनी अपनी आस्था के मुताबिक सैकड़ो वर्षों से रहते आए हैं। सभी धर्म के लोग एक दूसरे को उनके त्यौहार पर खुशियां स्वरूप शुभकामनाएं देते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से एक दूसरे के त्योहार को निशाना बनाने की परंपरा हमारे देश की परंपरा नहीं रही परंतु यह आज हमारे देश में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। यह कहां तक उचित है और कहां तक गलत है इसका फैसला धर्म के ठेकेदारों से नहीं बल्कि आम जनता ने खुद करना चाहिए।

 

screenshot 2025 1225 0922207366220113045446318

हिसार में करीब 160 साल सेंट थॉमस चर्च में क्रिसमस सहित ईसाइयों के त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहे हैं। पिछले 160 सालों से किसी भी शहरवासियों को इससे कोई परेशानी नहीं हुई बल्कि सब लोग एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते आ रहे हैं। क्रिसमस के अवसर पर स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी धर्म के बच्चे हिस्सा लेते हैं। लेकिन आज तक यह कभी महसूस नहीं हुआ कि हिंदू संगठनों द्वारा पहली बार क्रिसमस के त्योहार पर चर्च के बाहर बजरंग दल ने हिसार में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया गया है। ‌

 

screenshot 2025 1225 0921599165823867334602497

सेंट थॉमस चर्च को कमेटी द्वारा क्रिसमस को लेकर सजाया गया है। वही हिंदू संगठन बजरंग दल के सदस्यों ने इसके विरोध में चर्च के सामने क्रांति मैन पार्क में हवन यज्ञ करने सहित हनुमान चालीसा पाठ करने की तैयारी की हुई है। ‌ बुधवार शाम तक क्रांति मैन पार्क और उसके आसपास सड़क पर झंडा बैनर लगाने का काम चला रहा। तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बजरंग दल के चार कुछ नेताओं को नोटिस भी जारी किया है साथ ही शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स सहित हरियाणा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

 

प्रशासन ने हिंदू संगठन बजरंग दल को मनाने का काफी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि बजरंग दल ने क्रांति मैन पार्क में हनुमान चालीसा का पाठ करने की परमिशन नहीं ली है। जबकि चर्च कमेटी की तरफ से कहा गया है कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन शांति भंग नहीं होनी चाहिए। हम तो सवाल उठता है कि आमने-सामने जब दो धर्म के लोग जमा होंगे तो शांति कहां तक कायम रहेगी ?

 

सेंट थॉमस चर्च के प्रधान राजेश से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि क्रिसमस के त्यौहार की तैयारी पूरी कर ली गई है। हिंदू संगठन बजरंग दल द्वारा चर्च के बाहर क्रांति मान पार्क में हवन-यज्ञ और हनुमान चालीसा का पाठ करने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है बस शांति भंग नहीं होनी चाहिए और ना ही किसी आमजन को इसका नुकसान होना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

उधर दूसरी तरफ कार्यक्रम के आयोजक दीपक से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास कार्यक्रम की परमिशन है। कोई भी कार्यक्रम नियमों को देखकर ही तय किया जाता है और वह भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। वह शांति बनाए रखने के लिए प्रयास भी कर रहे हैं।

screenshot 2025 1225 0914191989782249284066522

जिला प्रशासन ने शहर में क्रिसमस पर बजरंग दल द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ करने पर तनाव को देखते हुए हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ियों को तैनात किया है। दिन में चार डीएसपी की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे एरिया में पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को चौक चौकबंद कर लिया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की वाटर कैनन गाड़ी को भी लगाया गया है।

 

screenshot 2025 1225 0933313481888076939700034

हिसार जिला प्रशासन द्वारा बजरंग दल के चार सदस्यों को नोटिस जारी किया गया है और कहा गया है कि उनका यह कार्यक्रम प्रशासन के बिना अनुमति के किया जा रहा है। अगर कोई इस दौरान दंगा फसाद या शहर में शांति व्यवस्था भंग होती है तो उसके जिम्मेवार वो होंगे। प्रशासन द्वारा 12 क्वार्टर निवासी संजीव, इंदिरा कॉलोनी निवासी कपिल, लाहोरिया चौक निवासी प्रवीण और कैमरी निवासी अमर को नोटिस जारी किया गया है।

 

 

शहर के लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर बिना किसी धार्मिक संगठन का नाम लिए बताया कि धार्मिक संगठनों के लोग एक दूसरे के त्योहार पर धार्मिक उत्पाद मचाने की मंशा से इस तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं। ऐसा करना उचित नहीं है। अगर किसी दूसरे धर्म के लोग हिंदुओं के त्यौहार दीपावली होली पर अपना धार्मिक प्रचार करें तो यह भी गलत है। ऐसा नहीं करना चाहिए। अपनी अपनी आस्था के मुताबिक सभी को अपने इष्ट देव को मनाने की आजादी हमारे देश में है।

जिस समय देश आजाद हुआ उसे समय देश में क्रिस्चनों की संख्या बहुत ही कम थी। लेकिन उनके धर्म के ठेकेदारों ने इसको आगे बढ़ाया और आज इनकी तादाद काफी बढ़ चुकी है। लेकिन हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी धर्म के ठेकेदार बनकर हर कहीं अपने टांग फंसा रहे हैं। धर्म के ठेकेदारों की आपसी खींचतान में आम लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। आम लोग वह हैं जिन्हें न हिंदू से दिक्कत है ना मुसलमान से दिक्कत है और ना ही सिख ईसाई से दिक्कत है। बस दिक्कत है तो धर्म के ठेकेदारों से है। क्योंकि किसी महापुरुष ने साफ कहा है कि ना हिंदू बुरा है ना मुसलमान बुरा है ना ही सिख इसाई बड़ा है बस बुराई पर उतर आए वह इंसान बुरा है। जो आधुनिक और विकसित भारत के सपना के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *