Verification: eefe237ed2c24d7f

नेशनल हाईवे 152 डी पर दर्दनाक हादसा, नारनौल में ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले, Narnaul News Today

0 minutes, 6 seconds Read

National Highway 152d truck Car accident Narnaul News Today

Narnaul News Today : हरियाणा में बुधवार की देर रात नेशनल हाईवे 152 डी पर दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। दरअसल नारनौल में 152 डी पर टोल के नजदीक ट्रक की टक्कर से कार में आग लग गई और कार में सवार तीन लोग जिंदा जल गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया।

 

मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 152 डी पर बुधवार की देर रात नारनौल स्थित टोल प्लाजा से पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही कार में आग लग गई और उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। जिसके कारण कर में सवार तीन लोग कार के अंदर ही जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई। कार में लगी आग कैंटर (ट्रक ) तक जा पहुंची लेकिन ट्रक ड्राइवर ने समय रहते हुए कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कड़ी मस्कट के बाद दोनों गाड़ियों में लगी आग पर काबू पाया और गाड़ी में फंसे तीनों लोगों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की पहचान गांव नीरपुर निवासी एडवोकेट नीरज यदुवंशी, कपड़ा व्यापारी रविदत्त और  टैक्सी चालक प्रवीण के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि एडवोकेट नीरज यदुवंशी और कपड़ा व्यापारी रविदत्त उर्फ दारा सिंह बुधवार को टैक्सी चालक प्रवीण के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब रात को करीब 2:00 बजे वह नेशनल हाईवे 152 से होते हुए नारनौल टोल प्लाजा से पहले उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उन तीनों की जान चली गई।

 

पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे 152 डी पर ट्रक की टक्कर लगने से कर में आग लग गई और कर में सवार तीन लोगों की जिंदा चलने से मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों की मदद से आज पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक की लापरवाही और तेल स्वीट के कारण हादसा हुआ है ट्रक चालक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

 

क्रिसमस डे पर हनुमान चालीसा का पाठ, बजरंग दल के ऐलान से हिसार में तनाव,

Haryana news mobile application download free link,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *