Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अवैध हथियारों पर हिसार पुलिस का शिकंजा, आजाद नगर पुलिस ने 32 बोर नाजायज पिस्टल सहित बदमाश काबू
हरियाणा न्यूज टूडे, हिसार: हिसार राजगढ़ रोड पर गंगवा फ्लाईओवर के पास अवैध पिस्तौल सहित जींद के बदमाश को काबू किया गया है। आजाद नगर थाना में ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए यहां पर घूम रहा था और वह अवैध किशोर कहां से लेकर आया है।
ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस की कार्रवाई

Hisar News Today: आजाद नगर थाना से PSI मोना ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान मौजूद थीं। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गंगवा फ्लाईओवर के पास से आरोपी को काबू किया।
32 बौर पिस्टल बरामद
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध 32 बौर पिस्टल बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की जाएगी ।
सुदकैन खुर्द गांव का युवक अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार

पुलिस द्वारा अवैध हथियार सहित पकड़े गए आरोपी की पहचान चेतन पुत्र अनील कुमार निवासी सुदकैन खुर्द, जिला जींद, हाल मकान नंबर 46-बी, गली नंबर 01, आदर्श कॉलोनी, आजाद नगर, हिसार के रूप में हुई।









