Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News Today: हिसार से तीन स्कूली छात्राओं सहित एक युवती लापता, युवती के भाई को फोन कर बोला युवक चुप रहना कुछ करने की सोची तो

0 minutes, 22 seconds Read

Hisar News Today: girl along with three school girls missing from Hisar, young man called the girl’s brother and told him to keep quiet if he thought of doing something

FB IMG 1679276694107
Breaking News Hisar 

हरियाणा न्यूज टूडे/ सुनील कोहाड़। 

हिसार की ताजा खबर : हिसार के गंगवा गांव से स्कूल में पढ़ने वाली तीन सहेलियां मंगलवार को अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्राओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है। वही हिसार के एक नजदीकी गांव से एक युवती भी अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। प्रिजन तलाश ही रहे थे कि युवती के भाई के पास अनजान नंबर से फोन आया और कहा कि तुम्हारी बहन मेरे साथ है और कुछ करने की सोची तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक हिसार के गंगवा गांव से स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा और उसकी दो सहेलियां मंगलवार को घर से स्कूल जाने की कहकर घर से निकली थी । लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश की। तीन छात्राओं के एक साथ लापता होने से हड़कंप मच गया। लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने बताया कि तीनों ही छात्राओं की उम्र करीब 14 साल है और आसपास ही रहती हैं।

एक छात्रा के परिजनों ने बताया कि सुबह उनके घर से थोड़ी दूर रहने वाली छात्रा की फोन पर वीडियो कॉल आई थी और घर आकर वह दोनों छात्रों को अपने साथ लेकर गई थी। काफी तलाश करने के बावजूद भी छात्राओं का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने इसकी शिकायत आजाद नगर थाना में की तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब छात्राओं का फोन ट्रैक किया तो उनकी आखिरी लोकेशन राजेंद्र पार्क की आई तो पुलिस और परिजन वहां पर पहुंचे लेकिन वहां पर भी छात्राएं नहीं मिली। 

वही हिसार के नजदीक के गांव रायपुर से एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी समय तक युवती घर में नहीं दिखाई दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब वह अपनी बहन की तलाश कर रहे थे तो उसके पास अनजान नंबर से कौन आया और कहा कि तुम्हारी बहन मेरे साथ है और उसे तलाशने की कोई जरूरत नहीं है साथ ही इस बारे में कुछ करने की सोच तो तुम्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में युवती के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल युवती और स्कूल में पढ़ने वाले तीनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ये खबरें भी पढ़ें:- 
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Haryana News Today: हरियाणा में मौत के स्कूल वाहन, घर से स्कूल आने जाने तक सुरक्षित नहीं हैं आपके बच्चे, महेन्द्रगढ़ के बाद यमुनानगर में हादसा ,
घर बैठे फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कैसे करें ,  

Southwest Monsoon 2024 update ! दक्षिण पश्चिमी मानसून , जाने हरियाणा पंजाब सहित अन्य राज्यों में कैसी होगी मानसून की बारिश ,

Hisar News Today: आजाद नगर जल घर में मिला किशोर का शव, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा ,

DC ने नारनौंद सड़क निर्माण को लेकर लगाई फटकार, हांसी, नारनौंद अनाज मंडी का भी किया निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर नपेंगे अधिकारी 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *