---Advertisement---

Tagore School Narnaund HBSE 10th Result: दसवीं कक्षा में हर वर्ष की भांति इस साल भी छाए टैगोर स्कूल नारनौंद के छात्र

Follow Us
---Advertisement---

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में चमके टैगोर स्कूल के छात्र

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद की खबर : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE Result)   के दसवीं परीक्षा परिणाम में इस बार भी नारनौंद स्थित टैगोर स्कूल  ( Tagore  School Narnaund HBSE 10th Result)  के छात्रों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टैगोर स्कूल के छात्रों की इस उपलब्धी पर क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है कि उनके क्षेत्र में एक ऐसा भी स्कूल है जहां के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में नए नए  कीर्तिमान स्थापित कर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। 

रिद्धि

रविवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में नारनौंद का टैगोर विद्यालय के छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विद्यालय के 2023-24 सत्र के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम ने साबित कर दिया कि ग्रामीण आँचल के छात्र किसी भी तरह शहरी बच्चों से कम नहीं है। 

कुशुम

विद्यालय की छात्रा रिद्धि मित्तल पुत्री आशीष मित्तल नारनौंद ने 500 में से 498 अंक लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्र कुसुम ने 494 अंक प्राप्त किए और पूजा ने 493 अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। 43 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ऊपर, 95 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर व 156 छात्रों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लेकर विद्यालय व अपने अभिभावकों को गौरवान्वित किया है। 

पूजा।

विद्यालय के निदेशक तुषान्त ने छात्रों, अभिभावकों व अध्यापकों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के मेहनती स्टाफ को दिया। यही उपलब्धियां विद्यार्थियों को नीट, जेईई, एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer