Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

0 minutes, 19 seconds Read

Haryana Breaking News Today: Rakhigarhi Mahotsav samapan       

Haryana Breaking News Today : सिंधु-सरस्वती घाटी सभ्यता विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध सभ्यताओं में से एक है। राखीगढ़ी में पुरातात्विक खुदाई के दौरान मिले साक्ष्य यह प्रमाणित करते हैं कि उस समय के लोग अत्यंत उन्नत, विद्वान और वैज्ञानिक सोच वाले थे। हमारे पूर्वजों की विद्वत्ता और संस्कृति पीढ़ी दर पीढ़ी हम तक पहुंची है, जिस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। उक्त शब्द राखी गाड़ी महोत्सव के समापन अवसर पर हिसार मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने कहे।


तीन दिवसीय ऐतिहासिक राखीगढ़ी महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में हिसार मंडल के आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त महेंद्र पाल द्वारा की गई। ( Latest News Rakhigarhi Mahotsav )

 


मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों और पर्यटकों को संबोधित करते हुए कहा कि राखीगढ़ी आकर उन्हें अत्यंत खुशी और गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी ऐतिहासिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ( Rakhigadhi festival Latest News Today )

whatsappimage2025 12 28at64599998118127462948

 


इस अवसर पर मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने तीन दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर एवं नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही महोत्सव को सफल बनाने में कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। ( Narnaund News Today )

 


समापन समारोह से पहले मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता और उपायुक्त महेंद्र पाल ने खेल मैदान में पहुंचकर खिलाडिय़ों से परिचय किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाडिय़ों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करने, अनुशासन बनाए रखने और खेल को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। इस दौरान खिलाडिय़ों ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सेल्फी ली तथा ग्रुपफोटो भी खिंचवाए, जिससे उत्साह का माहौल और भी बढ़ गया। ( Hisar News Today in Hindi )

 

whatsappimage2025 12 28at62780963923835988984


मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता तथा उपायुक्त महेंद्र पाल ने महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद करते हुए उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की। अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। ( Rakhigadhi Mahotsav Sports result )

 


प्रदर्शनी स्टालों के निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने उपायुक्त महेंद्र पाल से बातचीत करते हुए राखीगढ़ी महोत्सव की जमकर सराहना की। नागरिकों ने बताया कि इस महोत्सव के माध्यम से उन्हें सिंधु-सरस्वती घाटी सभ्यता एवं संस्कृति और पुरातात्विक धरोहर से जुड़ी कई नई और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। ( Hansi News Today )

whatsappimage2025 12 28at64959576950973593742

 

उन्होंने महोत्सव को लेकर किए गए प्रशासनिक प्रबंधों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से संवाद कर न केवल उनका फीडबैक लिया, बल्कि आगामी वर्ष आयोजित होने वाले राखीगढ़ी महोत्सव को और अधिक भव्य एवं बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने छोटे बच्चों को दुलार कर उनका उत्साह भी बढ़ाया। ( Hansi Breaking News )

 

 

whatsappimage2025 12 28at62534640811164526090


राखीगढ़ी महोत्सव में आयोजित 65 किलोग्राम भार के कुश्ती मुकाबले में मिर्चपुर गांव के खिलाड़ी संदीप प्रथम स्थान पर रहे। इन्हें 5100 रूपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। 92 किलो वर्ग भर में डाबरा गांव के खिलाड़ी सचिन प्रथम स्थान पर रहे, उन्हें 21 हजार रूपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया, इसी प्रकार से 125 किलोग्राम भार वर्ग में गांव मिर्चपुर के खिलाड़ी रोहित प्रथम स्थान पर रहे, उन्हें भी 21 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। ( Abtak News Today in Hindi )

 

whatsappimage2025 12 28at6671623860890833967

कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जींद की तथा महिला वर्ग में गांव भिवानी रोहिल्ला की टीम प्रथम स्थान पर रही। कुश्ती प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 53 किलोग्राम भार मुकाबले में किरण प्रथम स्थान पर रही, उन्हें 5100 रुपए की राशि, 62 किलोग्राम वर्ग भार मुकाबले में अंशिका प्रथम स्थान पर रही, उन्हें 8100 रूपये की राशि तथा 72 किलोग्राम वर्ग भर के मुकाबले में मनीषा प्रथम स्थान पर रही, इन्हें भी 8100 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी, कलाकार तथा बड़ी संख्या में दर्शक एवं पर्यटक उपस्थित रहे। ( Latest News Hansi Hisar )

समापन अवसर पर बरवाला एसडीएम डॉ वेद प्रकाश बेनीवाल ने मुख्य अतिथि मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त महेंद्र पाल, पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का महोत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

 

हरियाणा आज के ताजा समाचार पढ़ें – latest Haryana Breaking News Today

राखी गढ़ी महोत्सव के तीसरे दिन की ताजा न्यूज,

हिसार पुलिस ने बदमाश को दबोचा, सुलझी लूट की वारदात,

रोहतक से लेकर कैथल तक ठगों का आतंक, उचाना पुलिस ने दो दबोचे, पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा,

राखीगढ़ी महोत्सव की ताजा अपडेट, महोत्सव का आज आखिरी दिन,

खुशी नर्सिंग कॉलेज विवाद फिर गहराया, 5 डिग्री सेल्सियस में रात भर खुले आसमान के नीचे डटी रही छात्राएं, जाने रविवार को क्या है इस धरने में खास,

जींद में सनसनी, दोस्त के घर आए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *