Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News Today: डेयरी संचालक को बनाया बंधक, मारपीट कर रुपए छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्त

0 minutes, 7 seconds Read

Hisar News Today, One accused arrested in case of taking money by beating up dairy operator and holding him hostage

 

बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोपित 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

Haryana News Today : बरवाला में डेयरी संचालक को बंधक बनाकर मारपीट करने और उसके बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करने के मामले में बरवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान बरवाला निवासी अमित उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

मामले में जांच अधिकारी ASI सज्जन कुमार ने बताया कि थाना बरवाला में गांव पांडवान, चरखी दादरी निवासी प्रदीप कुमार ने डेयरी दिखाने के बहाने से बंधक बना रुपए छीनने और रुपए ट्रांसफर करने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने गांव किराड़ा में भैंस और गाय की डेयरी की हुई है। 15 नवंबर को इसके पास एक महिला का फोन आया और उसने कहा कि वह भी डेयरी का काम करती है और बरवाला में किराए पर डेयरी दिला देगी।

उसी दिन शिकायतकर्ता डेयरी देखने के लिए महिला के घर आया। जब वह उस महिला के घर से जाने लगा तो दो व्यक्तियों और दो महिलाओं ने उसके साथ मारपीट कर गाड़ी की चाबी , 41 हजार 800 रुपए और कागजात छीन लिए और उसे 17 नवंबर तक बंधक बना कर रखा। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता के अकाउंट से 7 लाख रुपए ट्रांसफर किए और एटीम से कैश निकाला।

पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना बरवाला में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी अमित उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अमित उर्फ सोनू के बैंक अकाउंट में लगभग 6 लाख रुपए शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार के अकाउंट से ट्रांसफर किए गए। आरोपी से आगामी गहन पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *