Hisar News: Woman drug peddler arrested from Piranwali village
Hisar News Today: हिसार पुलिस की सीआईए पुलिस टीम ने नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए गांव पीरांवाली में छापेमारी की। पुलिस छापेमारी के दौरान एक नशा तस्कर महिला को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला के खिलाफ पहले ही नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
हिसार सीआईए पुलिस 1 के एएसआई राकेश को सूचना मिली थी कि गांव पीरांवाली क्षेत्र में एक महिला नशा तस्करी करने की फिराक में है। पुलिस ने बताई गई ठिकाने पर छापेमारी की और शक के आधार पर महिला को काबू किया। महिला पुलिस कर्मियों ने जब कब की गई महिला की तलाशी ली तो उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। ( Hisar ki taaja News )
जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि महिला के कब्जे से 12.30 ग्राम हेरोइन चिट्टा मिला। नशा तस्करी के मामले में काबू की गई महिला की पहचान हिसार जिले के गांव पीरांवाली निवासी परमजीत कौर पत्नी रूप सिंह के रूप में हुई। नशा तस्कर महिला परमजीत कौर के खिलाफ हिसार सदर थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि नशा तस्कर महिला के खिलाफ पहले ही तीन से कर एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। ( Latest News Hisar Haryana)