Hisar Police launched a special operation: 42 cartridges along with 22 illegal weapons recovered
Hisar police अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस ने अवैध हथियार के कारोबार और इससे होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ एक पखवाड़े का स्पेशल अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालो पर प्रभावी कार्रवाई की गई। स्पेशल अभियान के दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 15 fir दर्ज की है। ( Hisar News Today)
Hisar police ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 22 अवैध हथियार ( 8 पिस्तौल, 1 रिवाल्वर, 11 देसी पिस्तौल और 2 बड़े धारदार चाकू) और 42 कारतूस बरामद किए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थाना , चौकी और अपराध यूनिट प्रभारियों को 15 मई से 31 मई तक अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के आदेश जारी किए थे। जिसके तहत अवैध अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई की गई। ( Hisar News Today)
Hisar police आमजन से अपील करती है कि अगर कोई व्यक्ति अवैध असला रखता हो तो उसकी सूचना डायल 112 और पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 01662237150 पर दे। बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही हिसार पुलिस पुलिस इस बारे में भी जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किन आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था या पहले किया जा चुका है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है ताकि उनके नेटवर्क और संपर्कों का पता लगाया जा सके।