Hisar property dealer Hatya : BSF Sub inspector Murder
Hisar News Today: हिसार में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी एक युवक को पीट रहे थे कि रिटायर्ड BSF Sub inspector ने बीच बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उसे पर तेज धार हथियारों से हमला कर मर्डर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर दो नाम जज सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को पकड़ने में भी सफलता हासिल कर ली है।
हिसार जिले के गांव लाडवा निवासी कश्मीरी सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई कलम सिंह बीएसएफ में नौकरी करता था और वह सब इंस्पेक्टर के पद पर भी प्रमोट हो चुका था। अपनी नौकरी पूरी करने के बाद उसका भाई कलम सिंह बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत हो गया। उसके बाद कलम सिंह अपने परिवार के साथ हिसार के दयानंद कॉलोनी में रहने लगा और प्रॉपर्टी डीलर का काम करने लगा।
हिसार में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

कश्मीरी सिंह ने बताया कि कलम सिंह ने सेक्टर 9-11 स्थित मुन्ना स्वीट्स के सामने अमन प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय बनाया हुआ है। 22 फरवरी की शाम को वह भी अपनी जानकारी के साथ अपने भाई के कार्यालय में गया हुआ था। उसका भाई कलम सिंह उनके लिए खाने-पीने के लिए मुन्ना स्वीट्स से सामान लेने के लिए चला गया। कुछ देर बाद बाहर से शौर शराबे की आवाज सुनाई दी और जब उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो सेक्टर 9-11 के मोड़ पर कुछ युवक एक युवक से झगड़ रहे थे।
तेजधार हथियारों से बीएसएफ सब इंस्पेक्टर पर हमला
उन्होंने देखा कि पांच युवक एक युवक की पिटाई कर रहे हैं और उसका बड़ा भाई कलम सिंह बीच बचाव करने में लगा। इसी दौरान हमलावरों में तेजधार हथियारों से उसके भाई कलम सिंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह तुरंत ही ललकारते हुए अपने भाई की तरफ बड़े तो हमलावर अपने हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ होकर कलम सिंह जमीन पर गिर गया। वो कलम सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कश्मीरी सिंह ने आरोप लगाया है कि योगेश नैन पुत्र किताब सिंह निवासी आज़ाद नगर, हिसार, जिसने मृतक पर चाकू से हमला किया। वहीं संजय पुत्र राजेश निवासी सतरोड़, हिसार, जिसने मृतक को पकड़कर लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाने का आरोप लगाया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही अर्बन स्टेट थाना पुलिस मुख्य पर पहुंची और मृतक केशव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई कश्मीरी सिंह के बयान पर दो नामजद सहित पांच युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 ( 1 ) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्द करके सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
वहीं पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की वारदात में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी रोहित पुत्र पवन निवासी सतरोड़, हिसार व संजय पुत्र राजेश निवासी सतरोड़, हिसार
को काबू कर लिया है। अन्य नामजद आरोपी योगेश नैन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।
जींद भिवानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, दर्जन भर घायल, क्लिक करें
हिसार में बिजली कर्मचारियों पर हमला, बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, क्लिक करें