Verification: eefe237ed2c24d7f

Bhuna News : गाड़ी से व्यक्ति को टक्कर मारने वाला काबू

0 minutes, 3 seconds Read

Hisar Road Bhuna sabji Mandi gate Accident

Bhuna News : भूना के हिसार रोड़ पर सब्जी मंडी गेट पर खड़े व्यक्ति को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कर चालक को काबू कर लिया है। इस हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि भूना के वार्ड नंबर-1 निवासी मुकेश कुमार पुत्र गुरदयाल ने पुलिस के समक्ष दिए बयान में बताया कि 11 अक्तूबर को उसके पिता गुरदयाल सिंह बाजार से सामान लेने के लिए ई-स्कूटी लेकर निकले थे।

शाम करीब 6 बजे जब वे हिसार रोड सब्जी मंडी गेट के पास खड़े थे, तभी मारुति स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाकर उसके पिता की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता गुरदयाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गाड़ी चालक कुछ सैकेंड मौके पर रुककर बिना मदद किए गाड़ी लेकर फरार हो गया। परिजनों ने उसे घायलावस्था में निजी अस्पताल और बाद में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान होने पर उसे काबू कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान विष्णु पुत्र संदीप कुमार निवासी भूना के रूप में हुई है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *