---Advertisement---

Online fraud केस में दिल्ली-नूंह निवासी दो गिरफ्तार, मास्टर बेटे का बहाना बनाकर की ऑनलाइन ठगी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Online fraud Case in Ratia Fatehabad News

Ratia News: मास्टर बेटे के खाते से गलती से रुपए ट्रांसफर करने के बहाने Online fraud करने के मामले में कार्रवाई करते हुए रतिया शहर पुलिस ने हरियाणा के नंहू और दिल्ली से दो साइबर ठगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गलती से 25 हजार रुपए उनके खाते में डलने की झूठी कहानी सुनाई और फ्रॉड कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सिकंदर सिंह पुत्र बुग्गा सिंह, निवासी कुसला, जिला मानसा (पंजाब), हाल वार्ड नं. 1, रतिया ने 06.10.2025 को शिकायत दर्ज करवाई।

 

 

उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को उनके बेटे प्रदीप कुमार का मास्टर बताते हुए ₹25,000 गलती से उनके खाते में आने की झूठी कहानी सुनाई और विश्वास में लेकर ₹5,000 गूगल पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

 


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गहन जांच और साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपियों की पहचान की और उन्हें नूंह से गिरफ्तार किया। इस संबंध में अभियोग संख्या 247 दिनांक 11.10.2025, धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की और उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि इस साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

 

थाना शहर रतिया पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

  1. मोंटी पुत्र विजय, निवासी खेरी कलां, फरीदाबाद, हाल वार्ड नं. 10, पुन्हाना
  2. संदीप पुत्र महेंद्र, निवासी शाहबाद डेयरी, उत्तर पश्चिम दिल्ली, हाल वार्ड नं. 09, पुन्हाना

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer