Illegal weapons Case Bhiwani Satyavan Bamla girftar
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Bhiwani News : भिवानी में एक डेयरी संचालक को भिवानी सीआईए पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पिस्तौल सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया है कि वह ये अवैध पिस्तौल गांव के ही एक व्यक्ति से खरीदकर लाया है और उसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज है।
Bhiwani CIA स्टाफ प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही अमित कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी भिवानी रोहतक रोड हुन्नामल प्याऊ भिवानी के पास मौजूद थे जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिना लाइसेंस के अवैध हथियार के साथ निनान बाईपास पर खड़ा है।
Bhiwani CIA Police टीम के द्वारा प्राप्त सूचना की महत्वता को देखते हुए बताए गए स्थान पर रेड करके एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सत्यवान पुत्र रतन सिंह निवासी बामला जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से एक देशी पिस्तौल को बरामद किया गया है।
पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बतलाया कि वह डेयरी चलाता है और यह अवैध पिस्तौल गांव बामला निवासी एक व्यक्ति से ₹ 8,000/- रुपए में खरीद कर लाया था, आरोपी पर पहले भी जिला भिवानी में केस दर्ज हैं आरोपी को अदालत में पेश में कर जिला कारागार भेज दिया ।









