---Advertisement---

हांसी में बुजुर्ग महिला की मौत: बेटी और पोती ने मृतका की पुत्रवधू पर लगाया आरोप – Hansi News Today

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Jagdish Colony women death Hansi News Today

Hansi News Today : हांसी में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही उसकी बेटी मौके पर पहुंचे और अपनी भाभी पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही मृतक महिला की पोती ने भी अपनी मां पर ही आरोप लगाए हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक हांसी शहर की जगदीश कॉलोनी के रहने वाली 70 वर्षीय फुलवंती की शुक्रवार शनिवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग महिला की पोती ने इसकी सूचना अपनी बुआ सुनीता और अन्य रिश्तेदारों को दी। सूचना मिलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।

 

मृतका की बेटी सुनीता ने बताया कि उसकी मां फुलवंती और भाई के साथ उसकी भाभी पिछले तीन सालों से मारपीट कर तंग करती आ रही है और उन्हें अक्सर परेशान रखती थी। उसकी मां के नाम एक प्लांट था और वह किसी अन्य आदमी के नाम करवाना चाहती थी लेकिन उसकी भाभी प्लांट को अपने नाम करवाने की जिद पर अड़ी हुई थी।

 

पिछले 3 सालों से चल रहा पारिवारिक विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। शुक्रवार की शाम को उसने अपनी मां से बातचीत की तो वह बिल्कुल ठीक-ठाक थी और उसे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी जिससे यह महसूस हो कि उसकी मां बीमार है या उसकी मौत होने वाली है। लेकिन शुक्रवार की सुबह करीब 4 उसके भाई और भतीजी का फोन आया और बताया कि मां चल बसी है।

 

हांसी में बुजुर्ग महिला की मौत: बेटी और पोती ने मृतका की पुत्रवधू पर लगाया आरोप - Hansi News Today
जगदीश कॉलोनी हांसी में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद घर के बाहर लगी लोगों की भीड़।

वहीं मृतक महिला की पोती परी ने बताया कि घरेलू हिंसा के चलते उसकी मां अक्सर उसके पिता और दादी के साथ मारपीट करती रहती थी। जिसकी वजह से उनका घर में रहना नरकीय हो चुका है। लेकिन किसी ने भी यह नहीं बताया कि शुक्रवार शनिवार की रात को ऐसा क्या हुआ कि बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुआ भतीजी के द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है इस बात का पता तो पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा।

 

इसकी सूचना मिलते ही हांसी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है। उन्हीं के बहनों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। साथी पुलिस जांच कर रही है कि मृतक महिला के परिजनों द्वारा जो उसके पुत्रवधू पर आरोप लगाए जा रहे हैं उनमें कितनी सच्चाई है।

 

इस संबंध में सिटी थाना हांसी प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि जगदीश कॉलोनी में महिला की मौत की सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। ‌पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल पाएगा कि महिला की मौत मारपीट या झगड़े में लगी चोटों की वजह से हुई है या उसकी मौत की कोई और वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की आगामी कार्रवाई शुरू हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer