Jind News Bike Chori Case; Haryana Crime update
Jind News Today: जींद शहर और उसके आसपास के एरिया में बाइक चोरी की बढ़ रही घटनाओं पर सीआईए पुलिस ने एक्शन ले लिया है। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की गई 6 बाइक बरामद हुई है और इसने चोरी की कई वारदातों को कबूल किया है।
Bike Chori Case Jind
जींद जिले के पुलिस थानों में लगातार बाइक चोरी की शिकायतें आ रही थी। पुलिस ने पीड़ित लोगों की शिकायत पर चोर पुलिस के काबू नहीं आ रहा था। Jind bike Chori की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को सुलझाने का जम्मा सीआईए पुलिस को दिया गया। सीआईए पुलिस ने वारदात की जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरा की सहायता से चोर की पहचान की।
जींद में बाइक चोरी का पर्दाफाश
जींद सीआईए पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को काबू किया और उससे पूछताछ की तो उसने जींद शहर और उसके आसपास के एरिया से बाइक चोरी की कई बार जाते काबुल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तो 6 बाइक बरामद की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान जींद की दुर्गा कॉलोनी निवासी सलमान के रूप में हुई है।
जींद सीआईए थाना प्रभारी मनीष कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बाइक चोरी के मामले में एक युवक को दुर्गा कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। बाइक चोर के कब्जे से पुलिस ने 6 बाइक बरामद की है जो अलग-अलग जगह से चोरी की गई थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है ताकि चोरी की अन्य वारदातों का भी पर्दाफाश किया जा सके।