---Advertisement---

Jind News Hindi : खेत में फंदे पर लटके मिले महिला और व्यक्ति, गांव में फैली सनसनी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Jind News Hindi: Woman and man found hanging in the field

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डूमरखां गांव के खेतों में फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा 

हरियाणा के जींद जिले के गांव डुमरखां कलां के खेतों में बीती रात महिला तथा एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। महिला पिछले पांच दिनों से घर से गायब थी। जो व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटका था, वह उसके साथ फंदे पर लटकी महिला का रिश्ते में चाचा ससुर लगता था।

गांव डूमरखां कलां खेतों में बीती रात पेड़ पर महिला तथा पुरूष को लोगों ने फांसी के फंदे पर लटके देखा। सूचना मिले पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल पहुंचाया। व्यक्ति की पहचान मूलतः गांव सुदकैन कलां हाल आबाद नरवाना निवासी बलजीत (45) तथा महिला की पहचान गांव ही सुनीता (32) के रूप में हुई। मृतक बलजीत रिश्ते में सुनीता का चाचा ससुर लगाता था। 

सुनीता गत 23 फरवरी देर शाम को घर से गायब हो गई थी। सदर थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर 25 फरवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। मामले को दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का जोड़ कर देखा जा रहा है। मृतका के पति ने मृतक बलजीत के खेत ठेके पर लिए हुए हैं। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों के शव रात को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। कोई आरोप प्रत्यारोप नही लगाए है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

शंभू बॉर्डर व खनौरी बॉर्डर पर हलचल तेज, किसानों ने बनाई रणनीति 

Haryana News Today 

सरकारी योजनाएं 

Today Headlines in Haryana 

हिसार की ताजा खबर 

हिसार में भाजपा नेता अवैध रूप से वसूली करता गिरफ्तार 

crime news Sirsa 

Hisar politics news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer