Jind police arrest Bike Chor Sandeep Urf Boss
बाइक चोरी करने के मामले में जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। Jind police द्वारा पकड़े गए चोर के खिलाफ पहले ही 8 से ज्यादा मामले दर्ज बताई जा रहे हैं। शातिर बाइक चोर हिसार जिले के नारनौंद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके 14 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि अन्य वारदातों से भी पर्दाफाश किया जा सके।
बाइक चोर संदीप उर्फ बॉस गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा
जींद की डिफेंस कॉलोनी स्थित परशुराम चौक के पास से बाइक चोरी करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिले सबूतों के आधार पर शक के तौर पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो युवक बाइक चोरी की वारदात को नकारता रहा लेकिन जब Jind police ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की वारदात का खुलासा किया।
इस संबंध में सिविल लाइन थाना जींद प्रभारी पूजा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लिए जलेबी चौक पर घूम रहा है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो डिफेंस कॉलोनी जींद से बाइक चोरी की वारदात का पर्दाफाश हो गया और इसके अलावा पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित ने करीब आठ दर्ज अन्य मामलों के बारे में भी बताया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके 14 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। Jind police द्वारा गिरफ्तार किए गए बाइक चोर की पहचान हिसार जिले के नारनौंद निवासी संदीप उर्फ बॉस के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि 8 सितंबर 2025 को डिफेंस कॉलोनी निवासी रवींद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि परशुराम चौक के पास उसका मकान है और उसके मकान के नजदीकी उसकी बाइक खड़ी हुई थी जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। रविंद्र की शिकायत पर जींद सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी का मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी थी। पिछले करीब ढाई महीने से जींस सिविल लाइन थाना पुलिस रविंद्र की बाइक चोरी का नाम है सुलझाने के लिए चोर की तलाश में थी कि वह रविंद्र की बाइक पर जलेबी चौक के पास घूमता हुआ मिल गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।