Latest Crime News: Hisar home invasion attack
Latest Crime News Hisar: हिसार शहर के आजाद नगर एरिया में एक घर में घुसकर मां बेटी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपराधी किस्म का है और उसके खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े के पांच मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार थाना आज़ाद नगर ने घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने बारे एक आरोपी देवा शीश पुत्र आत्मा राम निवासी रावतखेड़ा हाल निवासी चंदूलाल गार्डन बढ़वाली ढाणी हिसार को गिरफ्तार किया है उक्त आरोपी पर पहले भी 5 मुकदमे लड़ाई झगड़े के अलग अलग थानों में दर्ज है। ( Hisar News Today )
गौरतलब है कि दिनांक 22.02.2026 को आजाद नगर, हिसार क्षेत्र में घर में जबरन घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने की घटना सामने आई थी। शिकायतकर्ता अंजाने लक्ष्मी पत्नी सीताराम निवासी विराट नगर आजाद नगर हिसार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 1:00 बजे कुछ व्यक्तियों ने उनके घर में दीवार कूदकर जबरन प्रवेश किया तथा दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ( Hisar Crime News Today )
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने रोकने पर गंडासी से हमला किया, जिससे चोट लगी। हमले के दौरान पास खड़ी गाड़ी के शीशे भी टूट गए। घटना के समय उनकी बेटी की स्कूटी को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया गया तथा परिजनों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। ( Latest News Hisar Haryana )
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आरोपी को न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ( Hisar City News Today )