Verification: eefe237ed2c24d7f

Latest News Jind: जुलाना मंडी में दुकान से लाखों रुपए की नगदी चोरी: 24 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश

0 minutes, 4 seconds Read

Latest News Jind: Julana anaj Mandi Chori Case

Latest News Jind : जींद जिले की जुलाना अनाज मंडी में आढती की दुकान से लाखों रुपए की नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले का पर्दाफाश कर दिया है। चोर को 24 घंटे से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। 

 

मिली जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के गांव भाकली निवासी संजय अपनी जीरी बचने के लिए जुलाना अनाज मंडी में आया हुआ था। 7 जनवरी को धान की फसल बेचने के बाद उसकी रकम 1 लाख 47 हजार रुपए आढ़ती से लेकर उसने दुकान में लगी गद्दी पर रख दी। लेकिन जब कुछ देर बाद उसने रुपए संभालें तो रुपए गायब थे।

 

fb img 17678713798667298698921952640046

संजय और दुकान के आढ़ती ने रूपों की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। संजय ने इसकी शिकायत तुरंत ही जुलाना अनाज मंडी चौकी पुलिस में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके तुरंत ही छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य तक इसकी सहायता से चोर की पहचान की और उसे एरिया छोड़ने से पहले ही दबोच लिया।

 

 

पुलिस द्वारा आढ़ती की दुकान से किसान की लाखों रुपए की नगदी चोरी करने के मामले में बिहार के पूर्णिया जिले के नौलक्खी गांव निवासी जय कृष्ण यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी जय कृष्ण यादव ने दुकान से एक लाख 47 हजार रुपए की चोरी की वारदात कबूल कर ली पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की गई नगदी बरामद कर ली है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *