---Advertisement---

Latest Update: हांसी नगर परिषद का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, बिल पास करवाने के लिए मांगी रिश्वत, एक्सईएन भी फंसा

Follow Us
---Advertisement---

Latest Update: Hansi Municipal Council employee caught red-handed taking bribe    

Latest Update Hansi News: हरियाणा में भ्रष्टाचार और रिश्वत का खेल लगातार बढ़ रहा है। हांसी नगर परिषद का कर्मचारी ठेकेदार का बिल पास करवाने के लिए परिषद मांग रहा था कि विजिलेंस की टीम ने उसे रंग हाथों दबोच लिया। आप है कि ठेकेदार का 11 लाख रुपए बिल पास करने की फाइल पर एक्सईएन साइन नहीं कर रहा था और इसकी एवज में ही कच्चे कर्मचारी ने 16 हजार 500 रुपए की रिश्वत मांगी थी। अब इस मामले में फाइल पर साइन ना कर लटकाने वाले एक्सईएन भी फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

11 लाख रुपए का बिल नगर परिषद हांसी में पेंडिंग

शिकायतकर्ता कुलदीप भुक्कल ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो हिसार टीम को दी शिकायत में बताया कि उसका मौसेरा भाई ठेकेदारी का कार्य करता था और उसकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। जबकि वह नारनौंद नगर पालिका में ठेकेदारी करता है। उसके मौसेरे भाई का 11 लाख रुपए का बिल नगर परिषद हांसी में पेंडिंग पड़ा हुआ था। इस बिल को पास करवाने के लिए अन्य अधिकारियों ने तो अपने हस्ताक्षर कर दिए थे। परंतु हांसी नगर परिषद का अतिरिक्त कार्य भार देख रहे एक्सईएन विक्की कुमार फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। ( Hansi ki Taaja khabar )

  ठेकेदार के बिल की फाइल पर एक्सईएन के साइन करवाने के लिए मांगी रिश्वत 

बार-बार एक्सईएन के चक्कर काटने के बावजूद भी फाइल पर साइन नहीं हुए। इसके बाद एक्सईएन विक्की कुमार ने उसे नगर परिषद में कार्यरत कच्चे कर्मचारी रवि से मिलने के लिए कहा और उसे कुछ सामान देने को कहा। जब वह नगर परिषद हांसी में तैनात रवि कुमार से मिला तो उसने इस फाइल पर एक्सईएन विक्की कुमार के साइन करवाने की एवज में 16,500 रुपए देने के लिए कहते हुए कहा कि जैसे ही पैसे दोगे फाइल पर साइन हो जाएंगे। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस ब्यूरो हिसार की टीम से की।

रिश्वतखोर कर्मचारी ने ठेकेदार को भाई जी होटल के पास बुलाया

ठेकेदार कुलदीप की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्टेट बिजनेस ब्यूरो हिसार की टीम ने एक टीम का गठन किया और नगर परिषद हांसी कर्मचारियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। जब ठेकेदार कुलदीप भुक्कल ने कर्मचारी रवि से पैसे देने के लिए बातचीत की तो उसने हिसार रोड़ पर स्थित भाई जी होटल के पास बुला लिया। जैसे ही ठेकेदार कुलदीप ने नगर परिषद कर्मचारी को परिषद की राशि दी और इशारा किया तो पहले से जाल बिछाए बैठी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने नगर परिषद कर्मचारी रवि कुमार को भाई जी होटल हांसी के पास से ही दबोच लिया।

भाई जी होटल के पास रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रिश्वतखोर नगर परिषद कर्मचारी के कब्जे से रिश्वत में लिए गए 16, 500 रुपए बरामद कर लिए। ‌ स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में नगर परिषद के कच्चे कर्मचारी के तौर पर कार्यरत रवि कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है साथ ही इस मामले में एक्सईएन विक्की कुमार को भी नामजद किया गया है। ‌

SBS School Madha Narnaund
Hbse result topper students

इस संबंध में स्टेट विजिलेंस ब्यूरो हिसार के निरीक्षक महेंद्र सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार कुलदीप द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत दी गई थी। इस मामले में नगर परिषद हांसी के कर्मचारी रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया है। हांसी नगर परिषद के एक्सईएन विक्की कुमार पर भी आरोप लगाए गए हैं। उन्हें भी इस मामले में नामजद किया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि एक्सईएन विक्की कुमार कि इस मामले में कितनी और क्या भूमिका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में विवाद

हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में विवाद

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
Latest News Hansi: ड्यूटी में लापरवाही; खेड़ी जालब नायब तहसीलदार सहित दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Latest News Hansi: खेड़ी जालब नायब तहसीलदार सहित दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer