महम में राजथल का नशा तस्कर गिरफ्तार, 38 ग्राम हेरोइन और बाइक बरामद | Rohtak News

By sunilkohar

Published On:

महम में राजथल का नशा तस्कर गिरफ्तार, 38 ग्राम हेरोइन और बाइक बरामद | Rohtak News

---Advertisement---

Rajthal drug smuggler arrested

Rohtak News : महम पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन सहित हांसी जिले के गांव राजथल के नशा तस्कर को हेरोइन सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिन ने नशा तस्कर के कब्जे से 38 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्टÑीय बाजार में कीमत लाखों रूपयों में है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से बरामद हेरोइन व मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया।

Maham police drug arrest

हांसी जिले के गांव राजथल के नशा तस्करों के तार दूर दूर तक जुड़े हुए हैं और ग्रामीणों व पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद गांव से नशे के कारोबार पर काफी हद तक रोक लगी है। लेकिन राजथल गांव के नशा तस्कर अब दूसरे जिलों व शहरों में जाक नशे का कारोबार शुरू कर रहे हैं। महम थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए राजथल गांव के नशा तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन सहित काबू किया है।

Heroin seized in Meham Haryana

महम थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि भैणी भैरो फ्लाइओवर के नीचे नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने तुरंत छापेमारी की तो नशा तस्कर मोटरसाईकिल लेकर भागने लगा। लेकिन पुलिस कर्मचारियों की मुस्तैदी से उसे काबू कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। जब उसका कांटे पर वजन किया तो हेरोइन का वजह 38 ग्राम पाया गया।

 

Meham Police द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर की पहचान हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव राजथल निवासी रघबीर उर्फ रघु पुत्र टींडा के रूप में बताई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वो यह हेरोइन यहां पर अपने ग्राहक को सप्लाई करने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपित रघबीर उर्फ रघु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADS Foundation : किसान हवेली महम में चोरी, मामला दर्ज,

Leave a Comment