Masked youths vandalized photocopy and grocery shop in Adampur
Haryana News Today : हिसार जिले के आदमपुर-खैरमपुर रोड़ पर फोटोस्टेट व करियाणा की दुकान में चार-पांच नकाबपोश युवकों ने तोड़फोड़ करते हुए दुकान में नुकसान पहुंचाया। आदमपुर पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में आदमपुर की हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी सूर्यकांत ने बताया कि उसकी बीडीओ कार्यालय के पास खैरमपुर रोड़ पर फोटोस्टेट व करियाणा की दुकान है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी दुकान में बैठा था इतने में मंडी आदमपुर की ओर से एक कार आई और दुकान से थोड़ा आगे जाकर रूकी। कार में 4-5 लडने उतर कर उसकी दुकान में आए जिन्होंने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा था। दो लडक़े दुकान के अंदर घुस गए और 2-3 बाहर खड़े हो गए। सभी के हाथों में लकड़ी के डंडे थे।
दो लडक़ों ने दुकान में घुसते ही उसके बाएं हाथ पर डंडे मारे व दो फोटोस्टेट की मशीनों को भी डंडे मारकर तोड़ दिया। इसके बाद एक लेपटोप भी डंडे मार कर तोड़ दिया और धमकी दी कि जो हाउसिंह बोर्ड में प्लाट हैं वह खाली कर दो वरना जान से मार देंगे। धमकी के बाद सभी हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। हमलावरों ने कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी जिस कारण वह गाड़ी का नंबर नोट नहीं कर सका।