Meham News Today: person was shot dead in broad daylight in Meham, one died in indiscriminate firing on two people who had come to Meham from the village
महम के भिवानी स्टैंड पर दो लोगों पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां
![]() |
| मौके पर पहुंचे लोग घटना को लेकर आपस में बातचीत करते हुए |
हरियाणा न्यूज टूडे/ महम की ताजा खबर: हरियाणा के रोहतक जिले का महम कस्बे का भीड़ भाड़ वाला एरिया कहे जाने वाला भिवानी स्टैंड पर दिनदहाड़े दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके कारण गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वारदात के बाद महम चौबीसी एरिया में दहशत का माहौल बना हुआ है। ( murder in Meham )
![]() |
| घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करते हुए। |
मिली जानकारी के मुताबिक महम कस्बे के भिवानी स्टैंड पर स्थित गोयत तंबाकू भंडार पर गांव निंदाना निवासी 58 वर्षीय वजीर व किशनगढ़ निवासी बल्लू नंबरदार बैठे हुक्का पी रहे थे कि इसी दौरान बाइक सवार आए और एक युवक ने उतरते ही बल्लू नंबरदार के ऊपर गोली दाग दी, जिसके कारण वह घायल होकर गिर गया। वहीं हेल्मेट पहने बदमाश ने वजीर सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और मौके से भाग गया। (Murder News Rohtak Haryana )
![]() |
| गोली लगने से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाते हुए। |
गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और गंभीर रूप से घायल वजीर सिंह व बल्लू नंबरदार को उपचार के लिए महम के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने वजीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि बल्लू नंबरदार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। ( Meham Rohtak News Today)
मामला गंगवार से जोड़कर देख रही है क्योंकि गांव निंदाना निवासी मृतक वजीर का बेटा अशोक डीसी गैंग से जुड़ा हुआ है। वहीं निंदाना गांव में काफी सालों से दो गंगन के बीच आपसी रंजिश चली आ रही है और मौका मिलते ही एक दूसरे पर हमला कर अपने से नहीं चुक रहे। ( Rohtak murder news today)
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों तरफ नाकेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया लेकिन बदमाश तब तक पुलिस की पहुंच से बाहर जा चुके थे। पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को संभालने में जुटी हुई है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। क्योंकि जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया उसे समय बदमाशों ने अपना चेहरा ढकने के लिए हेल्मेट पहना हुआ था और हेल्मेट पहने ही बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें :- रोहतक जिले के गांव आसन में देर रात एक युवक की हत्या
इस संबंध में महान थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि तंबाकू भंडार की दुकान पर बैठे दो लोगों को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है उनकी पहचान के लिए आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला गैंगवार से जुड़ा हुआ लग रहा है। स्थानीय पुलिस और चाहिए पुलिस इसकी जनता से जांच करने में जुटी हुई है।
ये खबरें भी पढ़ें:-
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
weather tomorrow alert in Haryana
घर बैठे फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कैसे करें ,


