---Advertisement---

Fatehabad से लापता महिला 10 दिन बाद लौटी, लोगों का लगा जमघट

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

missing woman from Fatehabad returned after 10 days, people gathered in large numbers

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fatehabad News Today in Hindi : फतेहाबाद से करीब 10 दिन पहले अज्ञात परिस्थितियों में महिला लापता हो गई थी। इस दौरान दुकान के बाहर लोगों ने इकट्ठा होकर आरोप लगाया था कि उनकी देनदारी देनी थी‌, इसलिए महिला भाग गई है। लेकिन अब 10 दिन बाद फिर से महिला फतेहाबाद में पहुंच गई है और दुकान भी खोल ली है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी जिन लोगों द्वारा झूठी अफवाहें फैलाई जा रही थी उनके खिलाफ कार्रवाई करवाएगी।

महिला समीक्षा सचदेवा ने पिछले दिनों अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह मानसिक रूप से परेशान है और शहर छोड़कर नहीं गई है, जल्द ही फतेहाबाद पहुंचने वाली है। इस वीडियो के बाद महिला वापस अपने घर पहुंच गई। महिला ने कहा कि वह पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में थी और इसी के चलते दो दिन के लिए बाहर गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने साजिश रचकर अफवाह फैला दी और कुछ ऐसे फेक लोग सामने आए है जिनसे कोई लेना-देना भी नहीं है।

महिला ने मीडिया के सामने कहा कि अगर वह गलत होती तो वापस नहीं लौटती और कहीं भी 25 से 30 हजार रुपये में नौकरी लग जाती। वह दो दिन पहले फतेहाबाद लौट चुकी है और लगातार लोगों से मिल रही है। महिला के लौटने के बाद अनेक महिलाएं भी उनसे मिली और कहा कि हम समीक्षा के साथ है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने देनदारी को लेकर डीएसपी को शिकायत भी दी थी। महिला ने कहा कि जिसकी देनदारी देनी है वो दूंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

बस स्टैंड पर छात्राओं के बैग से पैसे चोरी, तीन महिलाएं काबू, पुलिस पूछताछ में जुटी

August 18, 2026

टोहाना पुलिस की छापेमारी, नन्हेड़ी गांव से महिला नशा तस्कर काबू, हेरोइन बरामद

August 9, 2026

फतेहाबाद मर्डर केस में भिवानी से एक गिरफ्तार, हमले में भिवानी का युवक घायल

August 9, 2026
Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

Fatehabad News: ‘सावन के रंग, कवियों के संग’ ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में दो दर्जन से अधिक कवियों ने बांधा समां

August 8, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026
फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: घर के 10 फीट गहरे कुंड में गिरने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में मातम

August 6, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer