---Advertisement---

Taaja News: BDPO-चेयरपर्सन के बीच विवाद, खंड कार्यालय बना जंग का मैदान

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Fatehabad Ki Taaja News: BDPO chairperson vivad

Fatehabad Ki Taaja News: पंचायत समिति में चेयरपर्सन पूजा चराईपौत्रा और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) भजनलाल शर्मा के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद सोमवार को खुलकर सामने आ गया। खंड कार्यालय परिसर में हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब एक ओर चेयरपर्सन अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं, वहीं दूसरी ओर पंचायत समिति के कई सदस्य और ग्रामीण बीडीपीओ के समर्थन में प्रदर्शन करने लगे। दोनों गुटों के आमने-सामने आने से पूरे परिसर में राजनीतिक अखाड़े जैसा माहौल बन गया और प्रशासनिक स्तर पर भी हड़कंप मच गया।

धरना और ठकरावः चेयरपर्सन गुट

का सीधा हमला चेयरपर्सन पूजा चराईपौत्रा अपने पति अजय बरसीन और खंड के 48 में से 12 सरपंचों के साथ खंड कार्यालय पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। उन्होंने बीडीपीओ भजनलाल पर पद के दुरुपयोग और महिला चेयरपर्सन के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। चेयरपर्सन का कहना है कि बीडीपीओ उनकी कुर्सी पर कब्जा करते हैं और बिना अनुमति उनके कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। उन्होंने विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप भी लगाया और कहा कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बजट के बावजूद पिछले तीन महीनों से विकास कार्य प्रभावित हैं। इसी बीच दरियापुर के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश ने बीडीपीओ पर नोटिस भेजकर अवैध वसूली का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया। ( Fatehabad News Today )

शेड बना विवाद कारण

विवाद का मुख्य केंद्र छह गांवों के धार्मिक स्थलों पर सरकारी फंड से लगाए गए लोहे के शेड हैं। बीडीपीओ भजनलाल शर्मा ने इस मामले में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए चेयरपर्सन के खिलाफ डीसी को रिपोर्ट कार्रवाई की अनुशंसा भेजी है। के अनुसार, प्रत्येक शेड पर पांच लाख का खर्च किया है। चेयरपर्सन ने कहा कि यह प्रस्ताव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हुआ था और शेड पंचायत की जमीन पर लगाए गए हैं। इस मुद्दे पर गांवों में भी विभाजन देखने को मिला, जहां छह में से तीन गांवों के सरपंच धरने में शामिल हुए। ( Latest News Fatehabad Haryana )

BDPO बोले- केवल जिम्मेदारी निभाई

धरने के बीच ही पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन मदन गुज्जर, सदस्य अमनदीप भूधनकलां, फकीर चंद्र, हरभजन, प्रतिनिधि रविंद्र गोदारा सहित कई ग्रामीण बी डीपीओ के समर्थन में उतर आए। इस गुट ने बीडीपीओ को ईमानदार अधिकारी पर बताते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचार सख्ती से कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे कुछ लोग असहज हैं। बीडीपीओ भजनलाल शर्मा ने कहा कि सीएम विंडो पर आई शिकायत की जांच रिपोर्ट उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है, जो उनकी जिम्मेदारी है। ( Haryana News Today )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer