Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांवों में बुजुर्ग व्यक्ति और पुत्रवधू से मारपीट, संदलाना गांव में बुजुर्ग दंपति से मारपीट करने के मामले में पुत्रवधू सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
Narnaund News: A case has been registered against the daughter-in-law and others for assaulting an elderly man and his daughter-in-law in the villages of Narnaund area, and for assaulting an elderly couple in another village.
हरियाणा न्यूज नारनौंद : गांव खेड़ी जालब के एक घर में घुसकर बुजुर्ग व्यक्ति व उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नाम ज्यादा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खेडी जालब निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग रामदिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। 9 फरवरी की रात करीब 9 बजे उसकी बैठक में उसके पौत्र पोत्रियां पढ़ाई कर रहे थे और वह बैठक के बाहर बैठा हुआ था। उनका पड़ोसी सुनील अक्सर शराब पीकर आता है और उनके मकान के आगे खड़ा होकर गालियां देने लग जाता है। हम समझाने का प्रयास करते हैं तो वह हमे भी गालियां देता है। 9 फरवरी की रात करीब 9 बजे भी सुनील गली में शराब पीकर गंदी. गन्दी गालियां दे रहा था और बम पटाखे बजा रहा था। पटाखा जलाकर उनके घर के अंदर फेंक रहा था। तो उसने सुनील को रोकने व समझाने की कोशिश की तो वह उसके मकान के अंदर जाकर गाली गलौज की और लाठी से उसे पर हमला कर दिया। यह सब देखकर उसके पौत्र व पोत्रियां चिल्लाए और डर के मारे घर के अंदर भाग गए। शोर सुनकर उसके भतीजे प्रदीप की पत्नी पूजा बाहर आई और उसको छुड़वाने लगी तो सुनील के चाचा का लड़का संदीप और बीरमति भी वहां पर आ गए। उन्होंने भी डंडों से प्रदीप की पत्नी पूजा और उसके साथ मारपीट की। सुनील ने पूजा की पकड़कर आंगन में से घसीटकर बाहर गली की तरफ फेंक दिया।
इसी दौरान पूजा की कान की बाली भी निकलकर कहीं गुम हो गई। इसके बाद उसके परिजन उन दोनों को इलाज के लिए सी. एच.सी. मिर्चपुर ले गए। जहां से डॉक्टर ने उन दोनों को हिसार रैफर कर दिया। हिसार के नागरिक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। नारनौंद पुलिस ने रामदिया की शिकायत पर सुनील, संदीप व बीरमति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदलाना गांव बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट करने के मामले में पुत्रवधू सहित दस के खिलाफ मामला दर्ज
हरियाणा न्यूज हिसार : नारनौंद पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव संदलाना में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। नारनौंद पुलिस ने उनके पुत्रवधू सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदलाना निवासी 70 वर्षीय संतरो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक घरेलू बुजुर्ग महिला है। उसका बड़ा बेटा बिंद्र 8 साल से जींद जिले के गांव बुआना निवासी मंजू के साथ शादीशुदा है। बिन्द्र शादी होने के बाद से ही परिवार से अलग रह रहा है। बिन्द्र व उसकी पत्नी मंजु हमारे साथ छोटी छोटी बातो को लेकर लाई-झगड़ा करते रहते है।
गत दिनों उसकी पुत्रवधू मंजू व उसके मायके से बुआना निवासी ढिल्लु, जोरा व बरसोला निवासी राममेहर व 6 अन्य एक स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर आए और उसके घर में घुसकर उसके व उसके पति के साथ गाली गलौच कर मारपीट करनी शुरू कर दी। मंजू को कुछ भी कहा तो तुम सबको जान से मार देंगे। फिर वह सभी स्कार्पियो गाड़ी में बैठकर वहां से भाग गए। इसके बाद वो दोनो इलाज के लिए सी.एच.सी. मिर्चपुर चले गए। जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया। बुजुर्ग महिला सैंटरो की शिकायत पर पुलिस ने मंजू, ढिल्लु, जोरा, राममेहर व 6 अन्य के खिलाफकेस दर्ज कर लिया है।