---Advertisement---

Narnaund News : नारनौंद हत्या प्रयास मामले में आरोपित गिरफ्तार, दो साल से फरार

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund Thurana marpit case Dilbagh arrest

Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांव थुराना में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो साल से फरार चल रहा आरोपित आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस ₹5 आरोपितों को पहले ही पकड़कर जेल भेज चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव थुराना निवासी मोनिंद्र सिंह उर्फ काली पर 24 अगस्त 2023 को जान से मारने की नीयत से कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में मनिंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। Narnaund थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोनिद्र सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 

 

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें जेल भेज दिया था जबकि इस मामले का छठ आरोपित हिसार जिले के गांव बधावड़ निवासी दिलबाग सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। Narnaund police आरोपित को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही ठिकाना छोड़कर फरार हो जाता था।

 

 

नारनौंद थाना पुलिस को सूचना मिली कि मोनिंद्र सिंह पर किए गए जानलेवा हमले का आरोपित दिलबाग उर्फ अज्जू हांसी में है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर जय सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया और Narnaund police टीम ने हांसी BPS School Hansi के पास छापेमारी कर दिलबाग सिंह उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वो मूल रूप से बधावड़ गांव का रहने वाला है और इन दिनों हांसी में रहता है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

नारनौंद स्कूल में चाहिए पीजीटी टीचर, जल्द करें आवेदन,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से आम नागरिक परेशान, कर्मचारियों ने दी चेतावनी

August 13, 2026
नारनौंद में पुलिस बस का तांडव, खम्बे में मारी टक्कर, आधा दर्जन बाइक टूटे, बाल बाल बचे लोग

नारनौंद में पुलिस बस का तांडव, खम्बे में मारी टक्कर, आधा दर्जन बाइक टूटे, बाल बाल बचे लोग

August 13, 2026

Narnaund News: नारनौंद में लगी प्रदर्शनी, एसडीएम ने किया अवलोकन, दिए निर्देश

August 12, 2026
नारनौंद पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर: वर्धमान प्लेस में अशोक छाबड़ा ने किया ऐलान

नारनौंद पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर: वर्धमान प्लेस में अशोक छाबड़ा ने किया ऐलान

August 9, 2026

नारनौंद में बारिश से बिगड़े हालात: बिजली निगम कार्यालय में भरा पानी, बिजली गुल; पार्क की दीवार गिरी, फोटो से समझे हालात

August 9, 2026

सुंदर ब्रांच नहर में 15 दिन पानी छोड़ने की मांग: किसानों ने सौंपा ज्ञापन, पानी नहीं छोड़ा तो लेंगे बड़ा फैसला

August 8, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer