छः महीने से परेशान शहरी लोगों का फुटा गुस्सा, Old Bus Stand पर Jind Gohana Road jaam
Jind Latest News : जींद में टूटी सड़कों और थपड़ी सीवरेज व्यवस्था को लेकर जींद शहर के लोगों ने Old Bus Stand पर Jind Gohana Road jaam कर दिया। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों ने गली निर्माण को लेकर गली को 6 महीने पहले उखाड़ दिया था लेकिन आज तक उसे नहीं बनाया गया। जाम लगने के कारण रानी तालाब से लेकर सफीदों रोड तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम लगने की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया तो लोगों ने जाम खोल दिया जिसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
जींद में गली निर्माण कार्य को लेकर Jind Gohana Road jaam

जींद शहर की स्कीम नंबर पांच और कौशिक नगर सहित आसपास की कॉलोनी के लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट गया और उन्होंने जींद पुराने बस स्टैंड के पास Jind Gohana Road jaam कर दिया। जाम लगने की वजह पुराने बस स्टैंड के पास राजबाहा रोड़ पर स्थित बत्ती से लेकर रानी तालाब, एसडी स्कूल तक और पुराने अनाज मंडी और दूसरी तरफ गोहाना रोड पर सफीदों व रोहतक रोड तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
जाम लगाए बैठक लोगों का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारियों में स्कीम नंबर 5 में गली के दोबारा निर्माण को लेकर गली को उखाड़ दिया था लेकिन 6 महीने बीच जाने के बावजूद भी गले का निर्माण नहीं करवाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी बार-बार कोर्ट से सटे होने की बात कह कर गली निर्माण कार्य को अटका रहे हैं। इस बारे में वह जिला उपाय से लेकर नगर आयुक्त से गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

Jind Gohana Road पर जाम लगाए बैठे सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि गली के उखड़ने की वजह से वह गाली चलने लायक भी नहीं बची है जिसकी वजह से स्कीम नंबर पांच स्कीम नंबर 19 और कौशिक नगर के मुख्य रास्ते बंद हो गए हैं। यह गली गोहाना रोड़ से रानी तालाब तक जाती है। गली के बंद होने की वजह से यहां पर सिवरेज व्यवस्था भी ठप हो गई है। इस गली में मार्केट भी है जिसकी वजह से दुकानदारों को एक तरफ का रास्ता बंद होने की वजह से काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में गली का हाल ऐसा हो गया है कि लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। इस उबड़-खाबड़ गली में काफी बार बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो चुके हैं लेकिन नगर परिषद अधिकारी अपनी मस्ती में चूर हैं और स्थानीय लोगों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे।
स्थानीय लोगों ने कहा कि स्कीम नंबर 19 की मार्केट के साथ-साथ रिहायशी इलाके और कौशिक नगर को जोड़ने का यह मुख्य रास्ता बंद होने की वजह से यहां के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही स्कीम नंबर 19 की मार्केट बंद होने के कगार पर पहुंच गई है लेकिन अधिकारी बार-बार नए बहाने तलाश रहे हैं।

कॉलोनी के लोगों ने कहा कि उनका रास्ता 6 महीने पहले जिस हालत में था कम से कम नगर परिषद के अधिकारी उसे दोबारा ऐसा करने की जहमत उठाएं। कोर्ट से स्टे हटाने के बाद गली का दोबारा से निर्माण कार्य करवाया जाए। लेकिन अधिकारी इस सड़क को पुरानी स्थिति में भी नहीं बना रहे ऐसे में उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया।
जाम लगने की सूचना मिलते ही जींद शहर थाना पुलिस और नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस जमीन का इंतकाल नगर परिषद के नाम हो चुका है और कोर्ट में कोर्ट कागजात समिट किया जा चुके हैं। जल्दी कोर्ट से स्टे हटने की उम्मीद बनी हुई है और जैसे ही कोर्ट अपना फैसला सुनाती हैं तुरंत ही गली का निर्माण करवा दिया जाएगा।