One arrested with illegal pistol in Narnaund, secrets will be revealed in police remand, narnaund news,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना के आधार पर illegal pistol सहित गुराना गांव से युवक गिरफ्तार
Haryana News Today : नारनौंद थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को illegal pistol व जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान गहरे राज उजागर हो सकते हैं।
नारनौंद पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गुराना गांव में एक युवक बिना लाइसेंस के अवैध पिस्तौल लिए हुए है और वो क्षेत्र में दहशत फैलाने व किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और गांव गुराना में छापेमारी की।
पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान गांव गुराना निवासी रिंकू उर्फ कांजली के रुप में बताई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नारनौंद पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से पूछताछ की जाएगी कि वो यह अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस कहां से लेकर आया था और किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।
थाना नारनौंद में तैनात एएसआई सूरजमल ने बताया कि थाना नारनौंद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव गुराना में दशहत फैलाने के लिए एक नाजायज हथियार लिए गांव में घूम रहा है और वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। नारनौंद थाना ने तुरंत टीम गठित कर वहां पर रेड की। थाना नारनौंद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड को दौरान आरोपित से गहनता से पूछताछ की जाएगी कि वह यह अवैध हथियार कहां से लेकर आया था। इस बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
जस्सी पेटवाड़ ने कैप्टन पर साधा निशाना, कहा उंची दुकान फीके पकवाने के चक्कर में नहीं पड़ेंगे नारनौंद के लोग
जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि फोन तक रिसीव नहीं करता, हल्के की जनता करेगी पीए कल्चर को खत्म
जस्सी पेटवाड़ ने कैप्टन पर साधा निशाना, कहा उंची दुकान फीके पकवाने के चक्कर में नहीं पड़ेंगे नारनौंद के लोग
Narnaund में किसानों का ऐलान : दादा देवराज धर्मशाला में पंचायत में फैसला
Narnaund में किसानों का ऐलान : दादा देवराज धर्मशाला में पंचायत में फैसला
Rohtak News in Hindi: मुंबई से आया हत्यारा, ईंट व चाकू से वार कर की दोस्त की हत्या
Rohtak News in Hindi: मुंबई से आया हत्यारा, ईंट व चाकू से वार कर की दोस्त की हत्या
पानीपत में घर घूसे चोर, 20 लाख रुपए के जेवरात व नगदी चोरी













