Petwar Sewa Camp: ग्रामीणों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ ( Government Schemes Haryana)
एसडीएम विकास यादव ने अधिकारियों को पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
Hansi News: सेवा संकल्प अभियान के तहत हांसी के गांव पेटवाड़ में सेवा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 170 ग्रामीणों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया।
कैंप में बीडीपीओ अशोक मेहरा और नारनौंद मंडल अध्यक्ष कर्मपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
एसडीएम विकास यादव ने स्टॉलों का किया निरीक्षण

एसडीएम विकास यादव ने सेवा कैंप ( Petwar Sewa Camp ) में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों और हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि पात्र नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित योजनाओं के लिए आवेदन करें और सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Narnaund Politics: नारनौंद की राजनीति में पोस्टर वार: इनेलो, कांग्रेस और भाजपा के बीच AAP की एंट्री
जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता से मिले योजनाओं का लाभ
एसडीएम विकास यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब और जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं ( Haryana Government Schemes) का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लाभार्थियों के आवेदनों और मामलों का समयबद्ध निपटारा करें।
एसडीएम ने सेवा कैंप में सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं की आवश्यकता वाले परिवारों की पात्रता की जांच कर नियमानुसार लाभ दिलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।
एक ही स्थान पर मिली Haryana Government Schemes की जानकारी और सेवाएं
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कैंप से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हुई।
कैंप में 170 लोगों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कैंपों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिलती है और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होती है।
कैंप में नारनौंद मंडल अध्यक्ष कर्मपाल, सरपंच उर्मिला, सतबीर सिंह, लीलाराम, बलजीत, महेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











1 thought on “पेटवाड़ सेवा कैंप में 170 ग्रामीणों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ | Hansi News”