Photographer accident news in Karnal Haryana
Karnal Accident News: करनाल के इंद्री में हुए Road Accident में फोटोग्राफर की मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों फोटोग्राफर बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से अपने घर आ रहे थे के रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए। इंद्री हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
शादी समारोह से लौट रहे फोटोग्राफर की सड़क हादसे में मौत

मृतक फोटोग्राफर के परिजनों ने बताया कि स्माइल फोटोग्राफी का काम करता था और वह अपने साथी गुलशन के साथ 20 फरवरी को शादी समारोह में फोटोग्राफी करने के लिए गया हुआ था। मृतक गांव खेड़ी जाटान के रहने वाले स्माइल के रूप में हुई है जबकि उसका साथी गुलशन भादसो का रहने वाला बताया जा रहा है। वह दोनों शादी समारोह से देर रात करीब 12 बजे भादसो रोड़ पर हादसा हो गया।
जब वह भादसो रोड़ पर पहुंचे तो सड़क पर गाने की ट्राली पलटी हुई थी। सड़क पर गिरे गन्ने का ढेर जब उन्हें अचानक दिखाई दिया और उससे बचने का प्रयास किया तो उनके बाइक और नियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने की वजह से स्माइल और गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डायल 112 पुलिस टीम द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने फोटोग्राफर स्माइल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुलशन के गंभीर हालत को देखते हुए उसका उपचार शुरू कर दिया।
भादसो रोड़ पर हादसा

इंद्री के भादसो रोड़ सड़क हादसे की सूचना मिलते ही इंद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि डायल 112 पुलिस टीम को भादसो रोड़ पर गन्ने की ट्राली पलटने की सूचना मिली थी। जब ईवीआर गाड़ी मौके पर पहुंची तो वहां पर गन्ने की ट्राली पलटी हुई थी लेकिन बाइक का कोई हादसा नहीं हुआ था। लेकिन बाइक का संतुलन बिगड़ने से फोटोग्राफर स्माइल की मौत हो गई है जबकि उसका साथी घायल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
माइनर में मिला महिला का शव, माथे पर चोट के निशान, दायं हाथ की दो उंगलियां कटी, गले में सोने के जेवरात, पूरी न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
12 वीं कक्षा के छात्र ने लगाया फंदा, पूरी न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें