Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी

0 minutes, 7 seconds Read

Police disclosure in Hisar murder case, police solved the mystery of blind murder case in 36 hours

सुरेंद्र मर्डर केस में तीन गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने किया खुलासा

Hisar News : हिसार में हत्या कर खून से लथपथ हालत में शव को झाड़ियों में फेंकने के मामले में Hisar CIA Police ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में तीन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी तूने कबूल किया है कि उन्होंने मृतक से बीड़ी मांगी थी जब उसने बीड़ी नहीं दी तो उन्होंने ईंट पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में लगी हुई है।

हिसार में सुरेंद्र का बीड़ी के लिए मर्डर

विनोद नगर निवासी सुरेंद्र कुमार की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रामनिवास के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीआईए पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सत्य आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने सुरेंद्र की हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में सूरज ने बताया कि उसने सुरेंद्र से बीड़ी मांगी थी और सुरेंद्र ने उसे बीड़ी देने से मना कर दिया जिसके बाद उन्होंने तीनों ने ईंट पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूरज ने बताया कि वह उसे समय नशे की हालत में था और उसके साथ उसके दोनों दोस्त भी शामिल थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों की पहचान हिसार के कैंची चौक निवासी सूरज उर्फ धोलू, धक्का बस्ती निवासी मोहित और अजय उर्फ कालू के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि सेक्टर 1-4 के नजदीक न्यू जवाहर नगर हिसार के कच्चे रास्ते पास झाड़ियां में मंगलवार की सुबह सुरेंद्र नामक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। उसके शव को ईंट पत्थरों से हमला कर बुरी तरह से कुचला हुआ था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। उसे समय मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।‌

दोपहर को खाना खाकर गया था मृतक

जब शव मिलने की खबर पूरे शहर में फैल गई और कुछ समय के बाद मृत्यु की पहचान विनोद नगर निवासी सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई जो की रायपुर रोड पर स्थित एक नई की दुकान पर कमिशन के पर काम करता था। पुलिस को शिकायत में मृतक सुरेंद्र के पिता रामनिवास ने बताया था कि 9 दिसंबर की दोपहर को उसका बेटा सुरेंद्र घर पर खाना खाने के लिए आया था और वापस दुकान पर चला गया था। लेकिन शाम को वापस घर नहीं आया तो उन्होंने इसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। सुबह आसपास के लोगों से सूचना मिली कि न्यू जवाहर नगर के पास झाड़ियां में एक युवक का शव पढ़ा हुआ है तो वह मौके पर पहुंचे और देखा तो वह उसके बेटे का शव पड़ा था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी थी।

Latest News Today 
जींद में टूटी सुंदर ब्रांच नहर, खेतों के साथ गांव भी जलमग्न, स्कूल की छुट्टी ,
हिसार में सब इंस्पेक्टर का दलाल रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू,
जींद के लिए गांव से युवती लापता
हांसी बाइपास बना लूटेरों का अड्डा, दो गाड़ी चालकों से लूट,

जींद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, बाइक की चाबी मांगने पर चाकू गोदकर की हत्या

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *