---Advertisement---

जींद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, सीने पर बैठकर करता रहा चाकू से वार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

elder brother killed his younger brother in Jind, and kept stabbing him with knife while sitting on his chest

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाइक की चाबी को लेकर बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या 

Uchana Jind News : हरियाणा के जींद जिले के गांव में एक युवक ने मोटरसाइकिल की चाबी को लेकर छोटे भाई की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतक केशव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वही आरोपित बड़ा भाई मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

छोटे भाई ने बड़े भाई से बाइक की चाबी मांगने पर हुई तू-तू मैं-मैं 

मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव घोघड़ियां में होशियार सिंह के बड़े बेटे विक्रम से उसके छोटे बेटे साहिल ने किसी काम से बाइक की चाबी मांगी तो विक्रम ने देने से मना कर दिया। दोनों भाइयों में बाइक की चाबी को लेकर झगड़ा इस कदर कहां सुनी हुई की बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक के चाचा का आरोप है कि जब साहिल ने विक्रम से बाइक की चाबी मांगी तो उसने चाबी देने से मना कर दिया और दोनों के बीच इसको लेकर काफी तू तू मैं मैं भी हुई। इसके बाद उन्होंने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग-अलग कर दिया।

दौबारा से बाइक की चाबी मांगने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को घोंप दिया चाकू 

पुलिस को दिए बयान में राजकुमार ने बताया कि उसके कुछ समय बाद फिर साहिल दोबारा से विक्रम के पास मोटरसाइकिल की चाबी लेने के लिए आ गया तो विक्रम ने साहिल पर हमला करते हुए लात गस से वार करने शुरू कर दिए और साहिल को जमीन पर गिरा लिया। जमीन पर गिरे साहिल की पीठ पर बैठकर विक्रम थप्पड़ मुक्के के मार रहा था। इसी दौरान उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और छोटे भाई के सीने में घोंप दिया। चाकू लगने से साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सीने से खून बहने लगा। खून बहता देख विक्रम अपने भाई को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। राजकुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल साहिल को लेकर वह उपचार के लिए उचाना के अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

चाचा के घर में छोटे भाई का मर्डर 

पुलिस को दिए ध्यान में राजकुमार ने बताया कि यह पूरी वारदात सोमवार की रात को उसे समय घटी जब विक्रम और उसके भाई राजा का लड़का पप्पू भी उसके पास उसके घर पर बैठे हुए थे। जब वह बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे तो इसी दौरान साहिल मोटरसाइकिल की चाबी लेने के लिए विक्रम के पास आया था और विक्रम ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने राजकुमार के बयान पर कार्रवाई करते हुए विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक 19 वर्षीय साहिल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer