Power theft detected at night
Hansi News Today : हांसी जिले के राजपुरा गांव सहित नारनौंद शहर में पिछले काफी दिनों से कुछ लोग कुंडी कनैक्शन या दूसरे तरीके से बिजली की चोरी करके बिजली के उपकरण चला रहे है। जिसके कारण कम बिजली वोल्टेज की समस्या सामने आ रही है। ओवरलोडिंग के कारण बिजली कट भी ज्यादा लग रहे हैं। इसी को लेकर बिजली विभाग की अलग-अलग टीमों ने मंगलवार की देर रात पुलिस की मौजूदगी में छापेमारी करके बड़ी मात्रा में बिजली की चोरी पकड़ कर लाखों रुपए का जुर्माना किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिजली चोरी का लाइव वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें
कुंडी कनैक्शन लगाकर बिजली चोरी करते हुए का वायरल वीडियो
बिजली चोरी कर रहे 12 लोगों पर साढ़े तीन लाख रुपए जुर्माना

बिजली निगम के एसडीओ प्रदीप हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की आपूर्ति में काफी दिक्कत होती हैं। काफी लोग अपने घरों के बिजली के बिल में लोड से ज्यादा बिजली के उपकरणों का प्रयोग करके बिजली की ज्यादा खपत करते हैं और कुछ लोग बिजली की चोरी करके विभाग को चुना लगा रहे हैं। पिछले काफी दिनों से उनकी शिकायत आ रही थी। इसी को लेकर मंगलवार को बिजली निगम के कर्मचारियों की दो अलग अलग टीमें बनाकर साथ में पुलिस बल को लेकर शहर में चैकिंग अभियान चलाया। ( Narnaund News Today )
नारनौंद में बिजली चोरी करते हुए पकड़े
बिजली निगम की टीम ने नारनौंद शहर में 12 घरों में लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए हैं। काफी घरों में जो लोड बिजली के बिल में दिखाया हुआ है। उससे ज्यादा लोड के बिजली के उपकरण चलते हुए पाए है। सभी पर करीब साढ़े तीन लाख रुपए जुर्माना लगाया गया हैं। भविष्य में भी ऐसे अभियान चलते रहेंगे। जो भी लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए तो जुर्माना लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बिजली निगम नारनौंद के एसडीओ प्रदीप हुड्डा ने लोगों से अपील है कि वो बिजली चोरी ना करे और जिनका लोड अब ज्यादा है। वो फाइल तैयार करवाकर अपने लोड को बढ़वाने का काम करें। ताकि सभी लोगों को बिजली की आपूर्ति सही तरीके से दी जा सके।
राजपुरा गांव में कुंडी कनैक्शन से बिजली चोरी
हांसी जिले के राजपुरा गांव में बिजली चोरी करने के लिए एक महिला कुंडी कनैक्शन लगाते हुए साफ नजर आ रही है। महिला कुंडी कनैक्शन से बिजली चोरी करके एसी, चक्की, गंडासा और खाना बनाने के लिए हीटर चलाती है। बिजली की केबल में कट लगाकर कुंडी कनैक्शन लगाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद भी सिसाय बिजली निगम की टीम बिजली चोरों को पकड़ने की बजाय उन्हें आगाह करने के लिए दिन में में गांव में दस्तक देती है जबकि बिजली के बड़े चोर रात को कुंडी कनैक्शन से बिजली चोरी करते हैं।









