Quarrel with Chintu, Pintu stabbed
Hisar News : हिसार में एक युवक का झगड़ा चिंटू के साथ हो गया तो उसने बीती रात घर में घुसकर चिंटू के बड़े भाई पिंटू को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल पिंटू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया है वहीं पुलिस ने पिंटू के बयान पर एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की ग्रुप से बाहर है।
हिसार के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सेक्टर 15 के रहने वाले पिंटू ने बताया कि वो दो भाई व एक बहन हैं और तीनों ही अविवाहित हैं। वह बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करता है। पिंटू ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई चिंटू का झगड़ा पटेल नगर के रहने वाले लक्ष्य नागर के साथ हुआ था। लेकिन वह मामला समझ गया था। परंतु 14 नवंबर की रात को लक्ष्य नागर मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर पर आया और घर में घुसकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा चिंटू कहां है।
आवाज सुनकर वह बाहर निकाला तो लक्ष्य नागर गाली गलौच करते हुए चिंटू को पुकार रहा था तो उसने कहा कि वही चिंटू है तो उसने अपनी जेब में रखा चाकू निकाला और उसके ऊपर हमला कर दिया है। लक्ष्य नागर के द्वारा किया गया चाकू से वार उसके पेट में जा लगा। झगड़े की आवाज सुनकर उसके परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पर पहुंच गए तो उसे उसके चुंगल से बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।