---Advertisement---

Ransom of Rs 1 crore : जींद में मांगी एक करोड़ की फिरौती, फिरौती की रकम नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Ransom of Rs 1 crore demanded in Jind, and threat of murder given if ransom amount is not paid

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज

Haryana News Today : जींद शहर के एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने व रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोपितों के साथ पहले ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

जींद शहर की गांधी नगर कालोनी में रहने वाले श्यामलाल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रदीप गिल उसके भतीजे नीतिन का मित्र है। 15 अक्टूबर रात लगभग साढ़े नौ बजे के आसपास प्रवीण गिल ने उसके पास whatsapp call की, जिस पर उसने धमकी दी और कहा कि वह तीन दिनों के अंदर उसे परिवार सहित जान से मार देगा। फिर 16 अक्टूबर रात लगभग साढे. सात बजे प्रवीण गिल एक लड़के साथ लाल रंग की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर आया। दूसरे लड़के ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था।

उसने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी दुकान के सामने आकर मोटरसाइकिल रोकी और उसकी तरफ इशारा करके उसकी पहचान करवाने के लिए लेकर आया। रात 11 बजकर 20 मिनट पर राजेश गोयत के उसके पास चार बार फोन आए जो उसने नहीं उठाए। उसके बाद फोन से वाइस रिकार्डिंग भेज कर उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।

श्यामलाल ने कहा कि राजेश गोयत, प्रवीण गिल व प्रदीप गिल ने प्रत्यक्ष तौर पर उससे मिलकर एक करोड़ रुपये बतौर रंगदारी की मांग कई बार की है और रुपये नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज जांच शुरू की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer