---Advertisement---

Rewari MLA ने राव तुलाराम स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट, पार्किंग व पानी की टंकी का किया उद्घाटन

Follow Us
---Advertisement---

Rewari MLA Laxman Singh Yadav inaugurated lawn tennis court, parking and water tank at Rao Tularaam Stadium

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेहतर खेल सुविधाओं के साथ सरकार कर रही है खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित : लक्ष्मण यादव



हरियाणा सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान कर रही हैं जिससे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें लाभांवित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा के खिलाड़ी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान कायम कर रहे हैं। यह बात Rewari MLA लक्ष्मण सिंह यादव ने कही। वे सोमवार को स्थानीय राव तुलाराम स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट का जीर्णोद्धार, पार्किंग (पार्क सहित) व  पानी की टंकी का  उद्घाटन कर रहे थे। इस अवसर पर डीसी अभिषेक मीणा व एसडीएम रेवाड़ी सुरेन्द्र सिंह सहित जिला खेल अधिकारी ममता देवी, कोच अनिल कुमार व कोच चरण सिंह मौजूद रहे। खेल स्टेडियम परिसर में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व डीसी अभिषेक मीणा ने पौधरोपण भी किया।

राव तुलाराम स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव साथ में डीसी अभिषेक मीणा।

  Rewari MLA लक्ष्मण सिंह यादव ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सभी गांवों में व्यायामशालाएं खोली गई हैं साथ ही ओपन जिम भी स्थापित किए गए हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुविधाओं का अभाव न हो। उन्होंने कहा कि राव तुलाराम स्टेडियम में ट्रैक का निर्माण करवाया जाएगा ताकि युवाओं को अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का मौका मिले और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। खेलों में भाग लेने वाले युवाओं को नौकरी व पुरस्कार भी प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ो के लिए विशेष आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया जा रहा है।

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सैनी के कुशल नेतृत्व में आज घर बैठे लोगों के कार्य हो रहे हैं। लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। भाजपा सरकार ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने का कार्य किया है। बिना खर्ची-बिना पर्ची के योग्य युवाओं को प्रतिभा के आधार पर रोजगार उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए भी खेलों में अवसर प्रदान करने का काम किया है।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा- प्रशासन सरकार की योजनाओं का कर रहा है प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने में जिला प्रशासन अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल विभाग के माध्यम से भी बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं जिससे क्षेत्र के युवा खेलों के दम पर देश-दुनिया में अपनी पहचान कायम करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer