Rishi Lohan murder case update Jind police News
जींद जिले के राजपुरा भैण निवासी ऋषि लोहान मर्डर केस ( Rishi Lohan murder case update ) में पुलिस ने एक और आरोपित ने पुलिस से बचने के लिए बाइपास पुल से छलांग लगा दी। जिससे उसके पांव में चोट लग गई और वो घायल हो गया। उसे काबू करने के लिए पुलिस ने उसे पर फायर भी किए। पुलिस ने आरोपित को काबू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
ऋषि लोहान मर्डर केस में फरार आरोपित के बारे में पुलिस को लगा सुराग
जींद सीआईए पुलिस के इंचार्ज मनीष कुमार अपनी टीम के साथ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जींद रोहतक रोड पर जुलाना क्षेत्र के गांव पोली के पास राजपुरा भैण निवासी ऋषि लोहान मर्डर केस का फरार आरोपित जींद बाईपास पर गांव हैबतपुर के पुल के नजदीक खड़ा हुआ है। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना अधिकारियों को दी और छापेमारी के लिए टीम का गठन किया। ( Jind News Today )
हैबतपुर बाईपास पुल के पास मठभेड़, पुलिस ने की फायरिंग, बदमाश पुल से कूदा
सीआईए पुलिस हैबतपुर बाईपास पुल पर पहुंची तो वहां पर खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना तो पुलिस ने उसे चेतावनी देते हुए हवाई फायर किए। पुलिस से बचने के लिए युवक पुल से नीचे कूद गया जिससे उसके पांव में चोट लग गई। पुलिस ने तुरंत युवक को काबू कर लिया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
ऋषि लोहान मर्डर केस में रोहित उर्फ अंग्रेज उचाना गिरफ्तार
जींद सीआईए इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया की पुलिस ने ऋषि लोहान मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपित उचाना निवासी रोहित उर्फ अंग्रेज को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के आरोपित से लगातार पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि जींद जिले के गांव राजपुरा भैण निवासी ऋषि लोहान अपने गांव के ही साथी मनीष के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक जा रहा था कि जब वह जुलाना से निकलकर पोली गांव के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात हम लोगों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से बदमाश ऋषि लोहान की मौत हो गई थी जबकि मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था।
6 जुलाई 2025 को जुलाना थाना पुलिस को इस मामले में सूचना मिली तो पुलिस ने किस मामले को गंगवार से जोड़ते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी और एक के बाद एक आरोपियों तक पिछले 5 महीना से पुलिस पहुंचने के प्रयास कर रही है। इस मामले में पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भी भेज चुकी है।
ऋषि लोहान भी एक नामी बदमाश था और उसके खिलाफ भी विभिन्न पुलिस थानों में अनेक आपराधिक मामले दर्ज थे। ऋषि लोहान बाहर ही नहीं गांव में भी अपनी दबंग दिखता था जिससे गांव के काफी लोग उसे परेशान थे। ऋषि लोहार ने बदमाशी में स्कूल टाइम से ही कदम रखना शुरू कर दिया था और वह बदमाशी के दम पर सबको डराता धमकाता फिरता था। बताया जा रहा है कि इसी बदमाशी की वजह से ऋषि लोहान के परिवार के साथ भी अच्छे संबंध नहीं रहे थे।
जींद में गाड़ी से शराब का जखीरा बरामद, हिसार और कैथल के दो युवक काबू,
जींद से ट्रैक्टर चोरी मामले में 6 साल बाद खुलासा, आरोपित सिरसा से गिरफ्तार,
बिहार चुनाव परिणाम पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पटवार,