Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind julana News : पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा (illegal Wine), नशा तस्करों में हड़कंप, दो युवक गिरफ्तार

0 minutes, 8 seconds Read

Jind julana police illegal Wine seizure two arrested

Jind Julana News : जुलाना थाना पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में अवैध शराब (illegal Wine) सहित दो लोगों को काबू किया है। अवैध शराब कारोबारियों की 600 बोतल शराब पकड़े जाने से नशा कारोबार में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर नारनौंद क्षेत्र और कैथल जिले के बालू गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक जुलाना की पुरानी अनाज मंडी चौक की पुलिस को सूचना मिली थी कि मालवी गांव की तरफ से एक वरना कार में अवैध शराब ( illegal Wine ) भरकर नारनौंद हांसी रोड की तरफ लेकर जाने वाले हैं। सूचना मिलती है पुलिस टीम ने नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी तो इसी दौरान एक वरना गाड़ी जुलाना के नए बस स्टैंड की तरफ से आई।

 

पुलिस ने वरना गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया और उसके अंदर दो युवक के सवार थे। ‌ जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में सवार दोनों युवाओं से शराब से संबंधित परमिट हुआ जरूरी दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी कागजात पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने दोनों युवकों को तुरंत ही विरासत में लिया और वरना गाड़ी के साथ-साथ उसमें भरी गई illegal Wine को भी अपने कब्जे में ले लिया।

 

पुलिस ने वरना गाड़ी से illegal Wine अपने कब्जे में कल 50 पेट्टी अवैध देशी शराब की बरामद की हैं। जिनमें से 40 पेट्टी ठेका शराब देसी माल्टा और 10 पेटी ठेका शराब देसी शाही सौंफी बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में illegal Wine सहित हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान हिसार जिले के‌ नारनौद गांव पुट्ठी निवासी संदीप वह कैथल जिले के गांव बालू निवासी अभिषेक उर्फ अभी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुलाना थाना पुलिस में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

 

इस संबंध में जुलाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मंडी चौकी इंचार्ज अजय अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना के आधार पर मंडी चौकी प्रभारी अजय की टीम ने 50 पेट्टी अवैध शराब की बरामद की है। illegal Wine की कुल टोटल बोतल बोतल 600 है। पुलिस ने गाड़ी में सवार संदीप पुट्ठी और कैथल जिले के गांव बालू निवासी अभिषेक उर्फ अभी को अवैध शराब का कारोबार करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *