Sector 911 Hisar Chori Case accused arrest
Hisar News Today : हिसार में मकानों में घुसकर नगदी और जेवरात चोरी ( Hisar Chori Case ) करने के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने हांसी से एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के मामलों में और खुलासा करने के लिए आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि उसके अन्य साथियों के बारे में सुराग लुटाया जा सके और चोरी किया गया माल बरामद किया जा सके।
हिसार शहर के थाना अर्बन एस्टेट में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए सेक्टर 9/11 स्थित मकान से नकदी और आभूषण चोरी के मामले में आरोपी शिव कॉलोनी हांसी निवासी संदीप उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर चोरी शुदा सामान की बरामदगी और सहआरोपी के बारे संलिप्तता की जांच हेतु 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Hisar police प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना अर्बन एस्टेट में सेक्टर 9/11 हिसार निवासी सुरेंद्र कुमार ने उसके मकान से नकदी और आभूषण चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि वह अपने परिवार सहित 18 अक्टूबर 2025 को फतेहाबाद गए थे और 19 अक्टूबर को वापस आने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा हुआ था और नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण गायब थे।