---Advertisement---

CM 8 जून को स्पेशल ट्रेन को श्री Somnath Darshan के लिए करेंगे रवाना

Follow Us
---Advertisement---

Somnath Darshan special train

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को करवाई जाएगी निशुल्क यात्रा

-बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन

– श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में मिलेगी बुकिंग, मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य



भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की धैर्यगाथा, अटूट आस्था’ कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ ज्योर्तिलिंग की धार्मिक यात्रा करवाने का निर्णय लिया है। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाने के लिए 6 जून तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर Somnath Darshan special train में बुकिंग मिलेगी। स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली आदि रेलवे स्टेशनों से होते हुए श्री सोमनाथ तक जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 


डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि Somnath shivling Darshan स्पेशल ट्रेन सहित धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने उपरांत ही स्पेशल ट्रेन में बैठने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी श्रद्धालु विभाग द्वारा दिए गए आईडी कार्ड के बिना स्पेशल ट्रेन में चढ़ जाता है तो चेकिंग टीम द्वारा श्रद्धालु को बीच रास्ते में ही उतार दिया जाएगा, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई श्रद्धालु पंजीकरण करने और कंसेंट देने के उपरांत यात्रा पर नहीं जाता है तो सरकार द्वारा उसे यात्रा पर जाया हुआ मानकर अगले तीन साल तक उसे इस प्रकार की किसी भी यात्रा पर जाने का अवसर नहीं दिया जाएगा, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा। ( Haryana News Today )

 


डीसी ने बताया कि यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को सुरक्षा के दृष्टिगत श्री सोमनाथ यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी भी साझा करनी होगी ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे यात्रा के लिए अपना अधिकृत और योग्य चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। इस योजना के तहत तीर्थ यात्रियों के रहने, खाने और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। ( Special train in Haryana

 

 

उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है।
  डीसी ने पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक 60 वर्ष से अधिक आयु और 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक अपने जीवनसाथी को मुफ्त साथ ले जा सकते हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति को पूर्ण भुगतान पर साथ ले जाने की अनुमति है। वहीं 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग या 1.80 लाख से अधिक आय वाले लोग इस योजना का लाभ पूर्ण भुगतान पर उठा सकते हैं।  ( Haryana government scheme )

 

योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है और हर तीन वर्ष में एक बार ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। ( Somnath Darshan Yojana Haryana )

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026

Bhiwani News: भिवानी के स्कूल में टीचर ने की आत्महत्या, जहरीला पदार्थ खाने के बाद फंदे पर लटका

August 26, 2026
Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

Haryana Roadways Strike: 5-6 सितंबर को प्रदेशभर में चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों का ऐलान

August 26, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer