Sonipat Patwari Bribe : पटवारी 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोन इंद्राज के बदले मांगे थे 2 लाख

By sunilkohar

Published On:

Sonipat :Patwari Bribe: हरियाणा के सोनीपत जिले की गन्नौर तहसील में एक पटवारी को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

---Advertisement---

पटवारी 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोन इंद्राज के बदले मांगी थी रकम

Sonipat Patwari Bribe: हरियाणा के सोनीपत जिले की गन्नौर तहसील में एक पटवारी को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पटवारी लोन इंद्राज के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। भिवानी एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को गन्नौर तहसील परिसर से गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम आरोपी पटवारी को अपने साथ गन्नौर थाने ले गई। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

सोनीपत की गन्नौर तहसील में रिश्वत लेते पकड़ा पटवारी

Sonipat Breaking News : सोनीपत की गन्नौर तहसील में उस समय हड़कंप मच गया, जब तहसील में कार्यरत पटवारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोप है कि पटवारी एक कंपनी के कर्मचारी से भूमि रिकॉर्ड की फर्द में लोन इंद्राज करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।

कंपनी के कर्मचारी ने इसकी शिकायत भिवानी एसीबी की टीम से की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी पटवारी को गन्नौर थाने ले गई।

सोनीपत पटवारी रिश्वत: लोन इंद्राज के बदले मांगे थे दो लाख रुपये

भिवानी एसीबी के मुताबिक, एक कंपनी ने बैंक से लोन लिया था। लोन मिलने के बाद संबंधित भूमि के रिकॉर्ड की फर्द में लोन इंद्राज किया जाना था। लोन इंद्राज होने के बाद संबंधित संपत्ति को बैंक की मंजूरी या लोन क्लियर किए बिना बेचा नहीं जा सकता।

कंपनी के एक कर्मचारी ने आरोप लगाया कि लोन इंद्राज करने के बदले पटवारी रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद भिवानी एसीबी की टीम ने कार्रवाई की योजना तैयार की।

दो लाख से एक लाख रुपये में तय हुआ सौदा

भिवानी एसीबी के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि गन्नौर तहसील में तैनात हलका पटवारी सचिन उमेदगढ़ गांव का रहने वाला है। आरोप है कि पटवारी ने कंपनी के कर्मचारी से फर्द में लोन चढ़ाने की एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

बाद में पटवारी और कंपनी कर्मचारी के बीच बातचीत हुई और रिश्वत की रकम एक लाख रुपये में तय हो गई। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी ने पूरे मामले की शिकायत भिवानी एसीबी से की।

गन्नौर पटवारी रिश्वत: 90 हजार रुपये लेते ही एसीबी ने दबोचा

शिकायत मिलने के बाद भिवानी एसीबी की टीम ने कंपनी के कर्मचारी को तय योजना के अनुसार पटवारी को रिश्वत की रकम देने के लिए भेजा। कर्मचारी ने पटवारी से रकम देने के संबंध में बातचीत की, जिसके बाद पटवारी ने उसे गन्नौर तहसील परिसर में ही बुला लिया।

कर्मचारी ने जैसे ही पटवारी को 90 हजार रुपये दिए और इशारा किया, एसीबी की टीम ने मौके पर छापेमारी कर दी। टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी ने रिश्वत की रकम बरामद की

एसीबी की टीम ने आरोपी पटवारी सचिन के कब्जे से कंपनी के कर्मचारी से लिए गए 90 हजार रुपये बरामद कर लिए। ये वही नोट थे, जिन्हें एसीबी की टीम ने पहले चिन्हित करके शिकायतकर्ता कर्मचारी को दिए थे।

एसीबी की टीम आरोपी पटवारी सचिन को अपने साथ गन्नौर थाने लेकर पहुंची। उसके खिलाफ मामला दर्ज करने समेत आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गन्नौर में शटर उखाड़कर दुकान में घुसे चोर, मोबाइल-नकदी चोरी

Leave a Comment