Sonipat News: गन्नौर में शटर उखाड़कर दुकान में घुसे चोर, मोबाइल-नकदी चोरी

By sunilkohar

Updated On:

श्री श्याम कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल दुकान चोरी

---Advertisement---

Sonipat News: Thieves broke shop in Gannaur by breaking the shutter

मोबाइल दुकान का शटर उखाड़ कर चोरी

अब तक हरियाणा न्यूज | सोनीपत के गन्नौर अड्डे के पास भाटिया अस्पताल वाली गली में शनिवार रात 5 चोरों ने मोबाइल दुकान का शटर उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

श्री श्याम कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान चोरी

घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर ट्रैफिक पुलिस चौकी है। पलाईओवर के नीचे पुलिस गश्त होने की बात कही जाती है, इसके बाद भी बेखौफ चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हल्दाना गांव निवासी बिजेंद्र उर्फ मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भाटिया अस्पताल के पास श्री श्याम कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल दुकान है। रविवार सुबह करीब 5 बजे चौकीदार ने फोन कर शटर टूटे होने की सूचना दी। दुकान पहुंचने पर सामान बिखरा मिला। जांच की तो मोबाइल और नकदी गायब थी।

सीसीटीवी फुटेज में 5 बदमाश लोडिंग वाहन ( छोटा हाथी ) से दुकान के बाहर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीन बदमाश शटर उखाड़कर दुकान के अंदर घुसे और सामान समेटा, जबकि दो बाहर खड़े होकर पहरा देते दिखाई दे रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी छोटा हाथी में बैठकर फरार हो गए।

बिजेंद्र ने बताया कि दुकान फरवरी 2026 में शुरू की थी। उसने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

1 thought on “Sonipat News: गन्नौर में शटर उखाड़कर दुकान में घुसे चोर, मोबाइल-नकदी चोरी”

Leave a Comment