Sundar Nagar Hisar murder case update
Hisar City News : हिसार शहर के सुंदर नगर में दुकानदार राजेश की हत्या ( murder case update ) करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित पर आरोप है कि उसने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित को वारदात में प्रयोग करने के लिए हथियार उपलब्ध करवाए थे।
हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने सुंदर नगर हिसार में स्थित करियाना दुकानदार राजेश की हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के राजापुर निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने राजेश हत्याकांड के मुख्य आरोपित अमित उर्फ धोला और सोनू उर्फ सरपंच को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करके 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था जिसके बाद अभिषेक का नाम सामने आया था।
Sundar Nagar Hisar करियाना दुकानदार राजेश हत्याकांड के मुख्य आरोपित अमित उर्फ धोला और सोनू उर्फ सरपंच ने पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया था कि राजेश के साथ उनकी पुरानी रिश्तेदारी है और रिश्तेदारी में आपसी तकरार होने पर ही उन्होंने उसकी रैकी करके हत्या की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस हत्या में प्रयोग किया गया पिस्टल उत्तर प्रदेश के राजापुर निवासी अभिषेक ने ही उन्हें उपलब्ध करवाया था। ( Sunder Nagar Murder Case Update )
पुलिस पूछताछ में हुए खुलासे के बाद हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपितों से पुलिस रिमांड के दौरान घटनास्थल के निशान देही सहित वारदात में प्रयोग किया गया हथियार बाइक बरामद करेगी और साथ ही उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल कर उन्हें गिरफ्तार करने का काम कर रही है। अभिषेक को भी पुलिस मुख्य आरोपितों के सामने पेश कर उसकी पहचान करवाएगी ताकि अदालत में पुख्ता सबूत पेश कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में कारगर साबित हो।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुंदर नगर हरियाणा दुकानदार राजेश हत्याकांड में मुख्य आरोपित को हथियार सप्लाई करने के मामले में उत्तर प्रदेश के राजापुर से अभिषेक नामक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की घटा से जांच करने में लगी हुई है और इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा और आरोपितों के खिलाफ ठोस सबूतों के साथ अदालत में पैरवी की जाएगी। ताकि राजेश के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जा सके। ( Hisar News Today )