Breaking News: Suryadev Hospital Hisar income tax Raid
Hisar Breaking News: हिसार के प्रसिद्ध डॉक्टर उमेश कालड़ा के सेक्टर 13 स्थित आवास और सूर्योदय हॉस्पिटल के अलावा उनके सर्वेश हॉस्पिटल में बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे इनकम टैक्स की टीम ने रेड कर दी। इसकी सूचना मिलते ही डॉक्टर के आवास और अस्पताल में हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स की टीम लगातार तीनों जगह एक साथ छापेमारी कर उनका रिकॉर्ड खंगालने में लगी हुई है।
सूर्योदय हॉस्पिटल हिसार का 107 करोड़ में सौदा तय
हिसार के जाने-माने प्रसिद्ध डॉक्टर उमेश कालड़ा सूर्योदय हॉस्पिटल को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। सूर्योदय हॉस्पिटल को बेचने का सौदा करीबन 107 करोड रुपए में तय बताया जा रहा है। लेकिन अस्पताल की जगह को लेकर अभी तक एनओसी नहीं मिलने के कारण सौदा अटका हुआ है। सूत्रों से पता चला है की इनकम टैक्स विभाग के रडार पर डॉक्टर और हॉस्पिटल काफी समय से चल रहे थे।
डॉ उमेश कालड़ा ने नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट में किया निवेश
करोड़ों रुपए का सौदा तय होने और इसमें टैक्स की चोरी होने की आशंकाएं लगाई जा रही थी। इसी को लेकर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह करीब 6 बजे सूर्योदय हॉस्पिटल हिसार और सर्वेश हॉस्पिटल हिसार के साथ-साथ इन दोनों हॉस्पिटलों का संचालन कर रहे डॉक्टर उमेश कालड़ा के आवास पर एक साथ-साथ छापेमारी कर दी। सूत्रों से पता चला है कि डॉक्टर उमेश कालड़ा ने पिछले दिनों नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट में भी निवेश किया था।
डॉक्टर की बेनामी संपत्ति की भी जांच
इनकम टैक्स की टीम लगातार हॉस्पिटलों और डॉक्टर के आवास पर रिकॉर्ड चेक करने में लगी हुई है और उनकी प्रॉपर्टी की असली कीमत का आकलन और उनके घर के साथ ही हॉस्पिटल से इनकम के सोर्सेस का पूरा रिकॉर्ड जचने में लगी हुई है। इनकम टैक्स की टीम डॉक्टर की बेनामी संपत्ति की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लग जा सके कि कहां-कहां पर डॉक्टर के द्वारा टैक्स की चोरी की गई है।
इनकम टैक्स की रडार पर हिसार के नामी में डॉक्टर

सूत्रों से पता चला है की इनकम टैक्स की रडार पर हिसार के कई नामी डॉक्टर चल रहे हैं। विभाग की टीम पिछले काफी दिनों से उनके बैंक खातों के लेनदेन सहित अन्य दिनचर्या पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर उमेश कालड़ा के आवास पर नेम प्लेट नहीं लगी हुई है। जिसकी वजह से इनकम टैक्स की हरियाणा नंबर की कमर्शियल गाड़ियां दूसरे मकान के आगे जाकर रुक गई थी और टीम मकान के अंदर चली गई थी लेकिन बाद में डॉक्टर के आवास का पता चला तो टीम ने वहां पर छापेमारी कर दी।
हरियाणा की राजनीति में गर्माहट: दिग्विजय चौटाला के बयान से हरियाणा की राजनीति में भूचाल, पढ़ें पूरी न्यूज क्लिक करें