Hansi News Live: लोहारी राघो में विवाद; युवक पर हमला, कार के शीशे तोड़े
Hansi News Live : हाँसी जिले के अंतर्गत आने वाले लोहारी राघो गांव में फोन पर गाली-गलौज और पुरानी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों व नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने युवक की कार के शीशे भी तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। घायल अवस्था में युवक को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।







